खेसारी लाल यादव के बेजोड़ 4 रिकॉर्ड जिनका कोई तोड़ नही


August 11, 2021

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े सबसे बड़े नामों में से एक हैं। मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी वाले खेसारी लाल यादव एक अभिनेता, गायक और मॉडल है और उनका करियर 2012 में फिल्म साजन चले ससुराल के साथ अच्छी तरह से शुरू हुआ। उनके कुछ गाने हमेशा हिट पार्टी नंबर और फिल्म्स सुपर हिट होते हैं। उनके विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में उनके बहुत बड़े फैन फॉलोइंग हैं। आज हम आपको खेसारी लाल यादव से जुड़े 4 रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सुन कर हैरान हो जाएंगे।

खेसारी लाल यादव का पहला रिकॉर्ड जब उन्होंने एक दिन में ही 45 गाना रिकॉर्ड कर दिया था। जी, हाँ खेसारी जी ने एक दिन में 45 गाना गा कर अपने लिये एक नया और खास रिकॉर्ड बनाया था।

दूसरा रिकॉर्ड तब जब खेसारी लाल यादव ने अपना पहला रिकॉर्ड बनाया और फिर उसे तोड़ दिया। मजे की बात ये है कि खेसारी लाल यादव ने पहले खुद बनाया 45 गाने का रिकॉर्ड उसके बाद 48 गाने गा कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। 16 मई 2019 का वो तारीख और मुंबई का गोरेगावं स्तिथ नटराज स्टूडियो । इस दिन खेसारी लाल यादव ने 45 नहीं बल्कि 48 गाने की रिकॉर्डिंग की, जिसमे रोमांस, भक्ति, और कई फिल्मों के टाइटल ट्रेक शामिल थे।खेसारी ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि ये तो वो शुरू से करता आ रहे है। उनकी आदत हो गई है बहुत ज्यादा काम करने की। सॉन्ग गाने के वो आशिक है। उन्हें खाना नहीं मिलेगा चलेगा पर गाना वो लगातार गा सकता है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का तीसरा रिकॉर्ड। जब उनके नए गाने ‘बाबू आओ ना’ ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. गाने को अब तक 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना इंडिया ट्रेंडिंग में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा था। दरअसल, खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होने के बाद से ही टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है जो कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कम ही देखने को मिलता है।

खेसारी लाल यादव का गाना म्यूजिक चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हो गया है. उसी रिलीज के 24 घंटों के भीतर, वीडियो को 38 लाख बार देखा गया था। यह गाना रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। व्यूज की रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि खेसारी का यह गाना जल्द ही 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर जाएगा।यही हाल इन दिनों खेसारीलाल यादव की पॉपुलैरिटी का भी है, चाहे वो भक्ति गाना हो या कमर्शियल सॉन्ग, फैंस उनके गाने को खूब पसंद करते हैं।

चौथा रिकॉर्ड जब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बाघी-एक योद्धा’ म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज की पूरी फिल्म भोजपुरी ने यूट्यूब पर दो दिनों में 35 लाख से ज्यादा व्यूज को पार कर लिया है। इस पूरी फिल्म को महज 10 घंटे में 1 मिलियन यानी 10 मिलियन व्यूज मिल गए। इतना ही नहीं, जब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से फिल्म को रिलीज किया गया था।

फिल्म में दर्शकों को खेसारी लाल यादव का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है तो वहीं काजल राघवानी खेसारी के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा ‘व्हाट्सएप के मैसेज बन के धनिया’ गाने का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, जो पहले से कई ज्यादा पॉपुलर हुआ था।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *