भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का सुपरहिट गीत ‘पुदीने ऐ हसीना’ ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड


August 11, 2021

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के सुपरहिट चार्टबस्टर 2021 गीत ‘पुदीने ऐ हसीना’ ने यूट्यूब पर तो बवाल मचाया है। यूट्यूब पर गाने को पहले ही 165 मिलियन व्यूज पार कर चुके हैं। फैंस माही श्रीवास्तव के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी जगत में एक नया चेहरा माही श्रीवास्तव ने कहा है कि उन्हें पवन सिंह के साथ पुदीना ऐ हसीना गाने में काम करने का बहुत अच्छा एक्सपीरियंस मिला है। माही श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें पवन सिंह ने चुना था। माही श्रीवास्तव ने पारो गाने पर रील की और उसके बाद वीडियो पवन सिंह तक पहुंच गया।जिसके बाद उन्हें ये आफर मिला।

पवन सिंह ने गाने में माही को अपनी पुदीना गर्ल चुना। गाने के बारे में बात करते हुए उन्हें एक सीन याद है जहाँ पर जहां पवन सिंह ने रवि पंडित के सिर पर पुदीना बार बार फेंक रहे थे, जो कि माही के अनुसार गाने का सबसे मजेदार और यादगार सीन रहेगा। माही श्रीवास्तव ने कहा कि पवन सिंह वह सेलेब्रिटी है जो सभी नए स्ट्रगलर कलाकार को बहुत कम्फ़र्टेबल फील करते है। इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद वो अपने सह कलाकार को उनका स्टारडम का रोब नही दिखाते। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो सितारों को बाबू कहते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करते हैं, उन्होंने कहा कि पवन सिंह के साथ काम करने के बाद काम के कालिटीएस बढ़ जाते हैं। माही श्रीवास्तव अगली बार अंकुश राजा के साथ दिखाई देंगी।

पुदीना ऐ हसीना को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है। कुंदन पांडे और अर्जुन अकेला ने गाने के बोल लिखे हैं। इस पेप्पी नंबर के म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इसे वेव म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और अब तक इसे 165 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

पावर स्टार पवन सिंह ने लगभग सभी ए-लिस्टर निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग का एक बहुत बड़ा ग्रुप है, जो सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करना पसंद करते हैं।

पुदीना ऐ हसीना- पुदीना ऐ हसीना) वायरल हो गया। यह वीडियो सॉन्ग पिछले महीने वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 150 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे डेढ़ मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया था और इसे माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया था। एक्टर का गाना रिलीज होते ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के होठों पर चढ़ गया है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *