भोजपुरी फिल्मों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्मों पर लाखों व्यूज से साफ है कि इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज है. चाहे खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री हो या फिर निरहुआ और आम्रपाली दुबे के कोई भी फिल्म फैन्स उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।फैन को अपने टॉप हीरो जैसे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की फिल्मों का इंतजार है।
आज हम आपको खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की फिल्म की टॉप फिल्में बताने जा रहे हैं जो आगे रिलीज होने वाली हैं। फिल्मों का नाम निश्चित रूप से दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा करेगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल में।
पवन सिंह की पहली आने वाली फिल्म में काजल राघवानी के साथ आ रही है। फिल्म धर्मा की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पावर स्टार पवन सिंह उनकी आने वाली फिल्म धर्मा की शूटिंग प्रभु श्री राम की जन्मभूमि आयोध्या में कर रहे है। उन्होंने कुछ सांग भी रिकॉर्ड किया है। यह फ़िल्म आरजे फि़ल्मस की बैनर तले बन रही है। फिल्म धर्मा के डायरेक्टर राज जयसवाल ने बताया कि यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह धर्मा नाम की एक नई फिल्म के साथ अपने फैंस के लिए फ़िल्म की तैयारी शुरू कर दिये है।
पवन सिंह की दूसरी फिल्म हमार स्वाभिमान है
ये फ़िल्म यूपी के प्रतापगढ़ में शूट हुआ। ये फ़िल्म में राम शर्मा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली एनआरआई निर्माता राम शर्मा है। ये फ़िल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर रहेगी और उम्मीद है कि दर्शकों ये बहुत पसंद आने वाली होगी।
खेसारी लाल यादव की पहली अपकमिंग फ़िल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है. जी हां, काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव अपनी अगली फिल्म संघर्ष 2 में नजर आएंगे। संघर्ष 2 एक ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। आशा है कि इस आगामी फिल्म संघर्ष 2 को अद्भुत मुख्य कलाकारों के कारण दर्शकों का प्यार निश्चित रूप से मिलेगा।
खेसारी लाल यादव की दूसरी अपकमिंग फिल्म में आम्रपाली दुबे का साथ होगा। उनके फैन्स काफी एक्साइटिड हैं उनके आने वाली फिलम आशिकी को लेकर। आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव ने शूटिंग के दौरान तस्वीर भी फैन्स के साथ शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। यह एक ऐसी फिल्म है कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते और ये बिल्कुल हटके हैं। इसमें सार्थक सन्देश भी दर्शकों को मिलने वाला है। प्रदीप के शर्मा की पहली फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के बाद ये दूसरी फिल्म ‘आशिकी’ बेहद खास है। आसा है कि ये फ़िल्म भी बाकी फिल्मों की तरह धूम मचईएगी।