भोजपुरी इंडस्ट्री के दिगज कलाकर जो इन पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट करते है


August 9, 2021

भोजपुरी फिल्म उद्योग के कुछ सबसे बड़े सितारों की लोकप्रियता पर बहुत से बड़े पोलिटिकल पार्टीज भरोसा करते है, ताकि उनकी पॉपुलैरिटी पर चुनाव के सीटों पर जीत हासिल कर सके।

भाजपा के पास पहले से ही भोजपुरी के जाने-माने अभिनेता-गायक मनोज तिवारी हैं। 2013 में भाजपा में शामिल हुए तिवारी वर्तमान में पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख हैं। उसके बाद रवि किशन ने योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर की सीट जीत कर भाजपा की मन को बनाया रखा है। ऐसे ही कमल छाप को पवन सिंह का सहारा और साईकल और लालटेन को खेसारी लाल यादव का साथ दिखने मिलता ही है।

प्रसिद्ध भोजपुरी गायक, संगीतकार, अभिनेता पवन सिंह ने 2017 में को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

पवन सिंह ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और गरीबों के प्रति उनकी काम करने के एक्शन से बहुत प्रभावित हुए थे इसलिए वो पॉलिटिक्स का हिस्सा हैं।

पवन सिंह ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा था, “मैं चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी में शामिल नहीं हुआ हूं। मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं। अगर (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाहजी मुझसे फर्श पर झाडू लगाने के लिए कहते हैं, तो मैं खुशी-खुशी ऐसा करूंगा, ”पवन सिंह ने पार्टी में शामिल होने के बाद ऐसा कहा था।

हाल ही में , प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं थी। इसे पहले उन्हीने बिहार चुनाव के वक़्त लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को अपना पूरा सपोर्ट दिया और जमकर चुनाव प्रचार किया था।

खेसारी लाल यादव किसानों के विरोध सहित कई मुद्दों पर भाजपा के तीखे आलोचक रहे हैं। वह पहले भी अपने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार का खुलकर विरोध कर चुके हैं। पूर्वांचल और यूपी-बिहार के क्षेत्रों में उनकी फैन फॉलोइंग हैं। उनके गानों के कई वीडियो लाखों व्यूज बटोरते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अखिलेश के खिलाफ आजमगढ़ लोकसभा सीट से दिनेश लाल निरहुआ को मैदान में उतारा था. हालांकि निरहुआ चुनाव हार गए, लेकिन उम्मीद है कि 2022 के चुनावों में भाजपा उन्हें अभी भी एक स्टार प्रचारक के रूप में पेश कर सकती है।

सपा शायद या तो खेसारी लाल यादव को चुनाव लड़वा सकती है या उन्हें निरहुआ से मुकाबले के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर पेश कर सकती है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *