समर सिंह का निरहुआ Music वर्ल्ड से रिलीज पहला लोकगीत हुआ वायरल , मिले 3 मिलियन व्यूज


July 22, 2020

निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से यूट्यूब किंग व सिनेस्टार समर सिंह का रिलीज हुआ पहला लोकगीत मेढ़ छटवा काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है। सावन का महीना और खेतों में रोपनी के समय में समर सिंह का लोकगीत आना बहुत अच्छी बात हैं। रिलीज हुए इस लोकगीत का उनके फैंस के बीच काफी क्रेज है। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा.लि. प्रस्तुत यह लोकगीत मेढ़ छटवा को अपने खांटी अंदाज में गाया है समर सिंह ने और उनका साथ दी हैं सिंगर कविता यादव ने। गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद व आलोक-मनोज हैं। इस गाने की रिकॉर्डिंग सम्राट स्टूडियो, वाराणसी में किया गया है। रिकॉर्डिस्ट प्रिंस विश्वकर्मा हैं। निर्देशक सुनील बाबा, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी नित्या, एडीटर पप्पू वर्मा, मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना पंकज सोनी का, टीम रामप्रवेश सुधीर की है।

Samar Singh's Bhojpuri Film Destructor to be released from January 17 in Mumbai and Gujarat

Samar Singh’s Bhojpuri Film Destructor to be released from January 17 in Mumbai and Gujarat

मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार समर सिंह मधुर गायन शैली में गाये हुए निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड म्यूजिक कंपनी से निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रस्तुत बैक टू बैक सौ गाने रिलीज होंगे। इतना ही नहीं समय-समय पर एक से बढ़कर एक अच्छे गानों के ऑडियो वीडियो संगीतप्रेमियों देखने व सुनने को मिलेंगे। समर सिंह का देसी अंदाज में गाना और निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड का साथ आने वाले समय में वाकई बड़ा धमाल मचाने वाला होगा। जिससे उनके फैंस व संगीतप्रेमियों को एक से बढ़कर एक अच्छे गाने देखने व सुनने को मिलते रहेंगे।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *