पवन और खेसारी के बिच आपसी तकरार के प्रमुख कारन


July 25, 2021

पवन और खेसारी

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दो ऐसे नाम जिनपे भोजपुरी इंडस्ट्री का करोभर है। लेकिन यह दोनों सुपरस्टार दोस्त है या दुश्मन यह कहना मुश्किल है कभी उन दोनों के बीच दोस्ती दिखती है तो कभी टकराव। पर अब जानते है कि वो दोनो सुपस्टार एक इंडस्ट्री में रेह कर सात साल तक एक दूसरे के साथ काम नही किया है। दोनो कलाकर की पहली और आखरी फ़िल्म प्रतिज्ञा 2 थी।

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, जिन्हें उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, बल्कि पहले वह एक प्रसिद्ध और व्यापक रूप से सराहे गए गायक हैं। उनके गाने चार्टबस्टर नंबर हैं, जिनका दर्शक पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं।

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म व्यवसाय में एक बहुत बड़ा नाम है। वह एक ए-लिस्टर हैं और भोजपुरी फिल्म उद्योग में सभी बड़े नामों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, गायक-अभिनेता के पास कई हिट फ़िल्में और गाने हैं, जिसका श्रेय उन्हें दिया जाता है।

खेसारी लाल यादव एक भारतीय अभिनेता, गायक और भोजपुरी सिनेमा से जुड़े मॉडल हैं।उनकी शुरुआती सफलता तब मिली जब उन्होंने अपने एल्बम “माल भेटाई मेला मैं” के साथ शानदार शुरुआत की। उन्होंने 2011 में “साजन चले ससुराल” से डेब्यू करके अभिनय के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। अब, वह भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक अच्छी तरह से स्थापित अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने ‘सईया अरब गइले ना’, ‘लेहेंगा मेरा मीटर’, ‘प्यार मांगे लुंगी बिछाके’ जैसे हिट एल्बम जारी किए हैं, और भी कई हिट कामों के लिये वो लोकप्रिय है।

तो अब हम आपको बताते है कि आखिर दो दिग्गज कलाकार की आपस में क्यों नही बनती? 

पहला कारण इन दोनों स्टार के दोस्ती से ज्यादा इनके दुश्मनी की खबरे पूरे इंडस्ट्री में प्रसिद्ध है। पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में ये बात फैली हुई है कि वो दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े कंपटीटर है और इन्ही कारणों से उनकी दुश्मनी के चर्चे बहुत ज्यादा है। 

दूसरा बड़ा कारण यही है कक दूसरा कि दोनों एक उम्दा कलाकार है और दोनों के गाने सुपर हिट होती है तो दोनों में इस बात की भी ताना तनी रहती ही है।दोनो सफल कलाकर और दोनो कलाकार की आपसी रेस की कौन सबसे बेहतर है इसलिये इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाती है।

सेलेब्स हमेशा से ही ग्लैमर और सेटिंग ट्रेंड का चेहरा रहे हैं। सितारे हमेशा अपने प्रशंसकों द्वारा देखे जाते हैं, वे जो कुछ भी करते हैं या कहते हैं वह एक ट्रेंड बन जाता है। कुछ भोजपुरी सेलेब्स की बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसका मुख्य कारण सिनेमा के प्रति उनका प्यार है। लोग अपने पसंदीदा सितारों को बार-बार बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं और यहां तक कि उनकी निजी घटनाओं को जानने के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो भी करते हैं। वे कलाकार से जुड़ जाते हैं और अपने पसंदीदा स्टार के बारे में अपडेट रहना पसंद करते हैं।तीसरा बड़ा कारण है कि दोनों के फैंस अलग अलग हैं। दोनो के फैन बेस में भी टकराव है।

अक्षरी कारण है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनो एक दूसरे को कम नही समझते है । दोनो के काम अलग अलग है और दोनों अपने काम में बेस्ट है पर वो एक दूसरे के काम को समझते ही नही है। 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *