भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह का फनी वीडियो सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है


August 26, 2021

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह का फनी वीडियो सॉन्ग “पेट्रोलवे में चल गेल सारा भगवान लगैया” खूब वायरल हो रहा है. इस गाने को गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसे केवल 9 घंटों में YouTube पर एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और यह तेजी से 2 मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। इस गाने में एक आम आदमी के दर्द को गुंजन सिंह ने पेश किया है. इसके वीडियो को देखकर लगता है कि ये किसी फिल्म का गाना है. गाने की खास बात यह है कि इसमें गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत गायिका निशा सिंह की आवाज भी है.

इस गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गुंजन सिंह ने लिखा, ‘दिल से आप सभी का शुक्रिया. सिर्फ 9 घंटे में 10 लाख व्यूज. आपका आशीर्वाद ऐसा ही बना रहे.’
गुंजन सिंह के इस वीडियो को सिचुएशन की तरह फिल्माया गया है। ससुराल से जब वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा होता है तो उसे पेट्रोल भरना पड़ता है और इसकी कीमत सुनकर गुंजन सिंह हैरान रह जाती है। गाने में गुंजन सिंह ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है।
इस गाने को अमन अलबेला ने लिखा है और संगीत आर्य शर्मा का है। गाने को गुंजन सिंह और निशा सिंह ने गाया है जबकि वीडियो में गुंजन सिंह के साथ राधा, निशा और खुशबू हैं। इसके कोरियोग्राफर सुशांत कुमार सिंह और कुमार चंदन हैं। डीओपी नीतीश राय हैं, संपादक प्रशांत सिंह हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *