Vinashak Samar Singh Bhojpuri Movie First Look


April 23, 2019

इन्तजार की घड़ी हुई समाप्त, फिल्म विनाशक के तीसरे पोस्टर में हीरो का चेहरा आया सामने। जी हाँ, फिल्म निर्देशक मिठाई लाल यादव की पहली भोजपुरी फिल्म ‘विनाशक’ का फर्स्ट रिविल लुक जारी किया गया है। जिसमें फिल्म के हीरो समर सिंह का चेहरा पहली बार दिखाया गया है। पोस्टर में समर सिंह के चेहरे पर एक ठहराव दिख रहा है और टाइटल के ठीक ऊपर गुंडों से जूझते हुए दिख रहे हैं। यह लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इसके पहले फिल्म का पहला और दूसरा पोस्टर देखने पर फिल्म में केंद्रीय भूमिका में कौन हैं, यह अभी तक पता नहीं चल पा रहा था, क्योंकि सस्पेंस रखा गया था। जिससे दर्शकों में हीरो कौन है जानने के लिए काफी उत्सुकता बनी हुई थी, जोकि अब समाप्त हो गई है। केंद्रीय भूमिका में गायक से नायक बने समर सिंह और हॉट केक अंजना सिंह हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। 

उल्लेखनीय है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर भव्यता के साथ की गई है। फिल्म की डिमांड पर उम्दा तकनिकी पर काफी खर्च भी किया गया है।  फिल्म की निर्मात्री श्वेता सिंह हैं। लेखक प्यारेलाल यादव कवि हैं। कार्यकारी निर्माता अभिषेक सिंह व अफजल शाह हैं। संगीतकार आज़ाद सिंह व साजन मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि व आज़ाद सिंह हैं। छायांकन साउथ के जाने माने कैमरा माही शर्ला, नृत्य कानू मुखर्जी, सहायक निर्देशन बबलू खान व मारधाड़ हीरा यादव, संकलन संतोष हरवाडे, कला सकिंदर चौहान का है। फिल्म प्रचारक उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म का प्रचार प्रसार भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर कंपनी मार्स एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका में समर सिंह और अंजना सिंह के साथ किरण यादव, अयाज़ खान, अनूप अरोरा, दीप्ती तिवारी, छाया सिंह, हीरा यादव, ऋचा दीक्षित, संतोष पहलवान आदि हैं।

Vinashak Bhojpuri Movie First Look Smar Singh
Vinashak Bhojpuri Movie First Look Smar Singh
Vinashak Bhojpuri Movie First Look Smar Singh
Vinashak Bhojpuri Movie First Look Smar Singh

Vinashak Samar Singh Bhojpuri Movie Wallpaper , Vinashak Samar SIngh Bhojpuri Film Wallpaper , Vinashak Samar SIngh Bhojpuri Movie Photo Wallpaper , Vinashak Samar SInghBhojpuri Movie New Wallpaper ,Bhojpuri Movie Old Wallpaper ,Vinashak Samar SIngh Bhojpuri Movie Hot Wallpaper ,Vinashak Samar SIngh Bhojpuri Movie HD Wallpaper , Vinashak Samar SIngh Bhojpuri Movie 20019 Wallpaper , Vinashak Samar SIngh Bhojpuri Movie Letest Wallpaper.

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *