आम्रपाली दुबे और जय यादव का जबरदस्त फ़िल्म ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ का ट्रेलर हुआ रिलीस


October 1, 2021

भोजपुरी के सबसे चहेते और बिजी हीरो जय यादव और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ का जबरदस्त ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है.

निर्माता बीबी जायसवाल की फिल्म में जय यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मुकेश जायसवाल और राज प्रेमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। क्या शानदार ट्रेलर है इसकी तारीफ करना कम ही होगा। ट्रेलर में आम्रपाली दुबे, जय यादव और मुकेश जायसवाल के बीच एक प्यारी सी प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इसमें आम्रपाली दुबे टिकटॉक स्टार बनकर अपना नाम बनाना चाहती हैं और जय यादव उनसे प्यार करते हैं। इसी बीच टिकटॉक स्टार मुकेश की एंट्री होती है। अब आम्रपाली को मुकेश से प्यार हो जाता है। अब इस प्यारी सी लव स्टोरी का नाम है मेरे रंग में रंगने वाली।

आम्रपाली दुबे दिखने में बेहद खूबसूरत हैं. वीडियो बनाने का शौक रखने वाली आम्रपाली कैसे ताकातक स्टार मुकेश जायसवाल से मिलती है और फिर कहानी में क्या होता है यह पूरी फिल्म देखनी होगी. जय यादव का खतरनाक एक्शन दर्शकों को खूब लुभा रहा है. ट्रेलर रोमांस, ड्रामा, एक्शन, बेहतरीन गानों से भरपूर है।

फिल्म का ट्रेलर बेहद आकर्षक है। जिसमें जय यादव और आम्रपाली दुबे एक दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.
बीबी जायसवाल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली का निर्माण बीबी जायसवाल ने किया है, जिसका निर्देशन प्रवीण कुमार गुदुरी ने किया है।
एक अलग कहानी के साथ यह रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर है। मेरे रंग में रंगने वाली में सिनेस्टार जय यादव हैं, जिन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में केंद्रीय भूमिका में अभिनय कौशल दिखाया है, जबकि फिल्म की नायिका आम्रपाली दुबे है, जो करोड़ों की धड़कन है। साथ ही, Amx Takatak स्टार मुकेश जायसवाल इस फिल्म के साथ भोजपुरी फिल्म उद्योग में प्रवेश कर रहे हैं और फिल्म में भी उन्होंने ताकातक स्टार की भूमिका निभाई है।
निर्माता बी बी जायसवाल बहुत उत्साहित हैं। यह एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसे सभी आयु वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बड़े पैमाने पर निर्मित यह फिल्म राहुल जायसवाल द्वारा सह-निर्मित है। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। लाइन निर्माता महेश जायसवाल और कृष्णा जायसवाल हैं। लेखक अरविंद तिवारी हैं। संगीतकार हैं स्वर्गीय श्याम देहाती, गीतकार हैं श्याम देहाती और अरविंद तिवारी। सिनेमैटोग्राफी माही शेरला द्वारा, नृत्य सुदामा मिंज द्वारा, एक्शन हीरा लाल यादव द्वारा, संकलन प्रवीण एस राय द्वारा किया गया है। मुख्य सहायक निदेशक रवि तिवारी हैं। प्रोडक्शन मैनेजर मनोज, अश्विन और शिवम हैं। फिल्म के प्रचारक रामचंद्र यादव हैं। अकाउंटेंट नीलेश वोरा का है और कॉस्ट्यूम विद्या मौर्य का है। फिल्म के मुख्य कलाकार जय यादव, आम्रपाली दुबे, मुकेश जायसवाल, सोनिया मिश्रा, श्वेता वर्मा, बबलू खान और राज प्रेमी हैं।

 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *