आम्रपाली और निरहुआ की टॉप ऐसी 5 मनोरंजन वाली फिल्में जिन्हें आप जरूर देखें


July 28, 2021

भोजपुरी सिनेमा अपने हिट फिल्म और हिट जोड़ी के लिये जाना जाता है और दो नाम जो रीजनल  फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं, वे हैं आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ। वे सबसे हॉट ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं जो वास्तविक जीवन में भी अच्छे दोस्त जाने जाते हैं। निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी किसी शोला और शबनम से कम नहीं! इस जोड़ी ने हिट फिल्मों के साथ यादगार तड़कते-भड़कते रोमांटिक गाने भी दिए हैं! हम आपको उन्ही हिट फिल्मों की लिस्ट में से टॉप 5 निरहुआ और आम्रपाली फिल्में के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए।

निरहुआ हिंदुस्तानी

निरहुआ हिंदुस्तानी को संतोष मिश्रा द्वारा लिखित और सतीश चंद जैन द्वारा निर्देशित एक एक्शन-रोमांस-कॉमेडी के रूप में रिलीज़ किया गया था, इसको राहुल खान और प्रवेश लाल यादव द्वारा निर्मित किया गया था। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। अयाज़ खान, गोपाल राय, किरण यादव और संजय पांडे जैसे अन्य भोजपुरी सितारे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिल्मों को दर्शकों से तालियां मिलीं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया।

निरहुआ हिंदुस्तानी 2

भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसे मंजुल ठाकुर ने लिखा और निर्देशित किया है जबकि निर्माण राहुल खान ने किया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अयाज खान, किरण यादव, प्रकाश जायस, संतोष वर्मा, संजय महानंद और संजय पांडे सहायक भूमिकाओं में हैं। यह 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का सीक्वल है। संगीत छोटे बाबा और मधुकर आनंद द्वारा तैयार किया गया था, जिसके बोल प्यारे लाल यादव, आज़ाद सिंह, श्याम देहाती और संतोष पुरी द्वारा लिखे गए थे।

सिपाही

निरहुआ और आम्रपाली दुबे-स्टारर ‘सिपाही’ भ्रष्टाचार के कारण एक ईमानदार पुलिसकर्मी के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बताती है। उन्होंने पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई, और आम्रपाली दुबे फिल्म में उनकी प्रेमिका थीं। फिल्म प्रेमांशु सिंह द्वारा निर्देशित और शिव नारायण द्वारा निर्मित है।

‘मुकद्दर का सिकंदर’

फिल्म में निरहुआ ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई थी जिसने भ्रष्ट राजनेताओं से लोगों की मदद करने के लिए राजनीति में कदम रखा था। फिल्म में, वह कुछ हाई लेवल एक्शन दृश्यों को दिखाई देते हैं और एक मजबूत देशभक्ति संदेश देते हैं। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की शैली और रवैये से प्यार करने वाली महिला की भूमिका निभाई, जबकि शमीम खान को मुख्य विलन के रूप में देखा गया। संतोष मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘मुकद्दर का सिकंदर’ वसीम खान द्वारा निर्मित है।

निरहुआ चलल लंदन

दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ बड़े बजट में बनी थी, जिसका एक बड़ा सीन लंदन में शूट किया गया था। एक्शन-रोमांटिक ड्रामा में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे थीं। लोकप्रिय फिल्म चंद्र पंत द्वारा निर्देशित और सोनू खत्री द्वारा निर्मित थी। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ मनोज टाइगर, सबिन श्रेष्ठ, सुनील थापा, संतोष पहलवान, किरण यादव, गोपाल राय, सुषमा अधिकारी, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री और राम मगर भी हैं।

 भोजपुरी सेंसेशन आम्रपाली दुबे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी से की थी। इस फिल्म ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

अपने 7 साल के लंबे करियर में दिवा ने 30 से अधिक भोजपुरी फिल्मों, 5 टेलीविजन शो और 50 से अधिक आइटम नंबरों में अभिनय किया है। उनकी कुछ मुख्य फिल्में हैं- निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ चलल ससुराल 2, निरहुआ साताल रहे, दूध का कर्ज जैसे फिल्मों में काम किया है।

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनय के अलावा, वह अपनी गायन प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं और उन्होंने कई हिट भोजपुरी एल्बम बनाए हैं। ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘जिगरवाला’, ‘राजा बाबू’ और ‘गुलामी’ जैसी पांच बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर देने के बाद, वह सबसे हाईएस्ट पेड वाले अभिनेताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *