इन टॉप एक्ट्रेसेस ने अपनी माँ को माना सुपरस्टार बने की वजह


July 28, 2021

भोजपुरी सिनेमा ने बॉलीवुड तक तहलका मचा दिया है। भोजपुरी में बनी फिल्मों का पैमाना ऊंचा हो गया है और देश के अलग-अलग हिस्सों में ये लोकप्रियता बटोर रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार्स को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। ग्लैमर के मामले में भोजपुरी अभिनेत्रियां बॉलीवुड डीवा से पीछे नहीं हैं। अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसी अभिनेत्रियाँ अपनी सिज़लिंग तस्वीरों में कई बी-टाउन डीवाज़ को अपने लुक से उनको कड़ी टक्कर दे सकती हैं। ये अभिनेत्रियां अक्सर प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लेती हैं और उनके इंस्टाग्राम फीड को देखकर, उनका इंस्टाग्राम गेम बहुत ही हाई लेवल का है।

आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे हाई सैलरी पाने वाली और सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से कुछ हैं। महिलाएं अपनी सिजलिंग तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर तूफान मचाने से कभी नहीं चूकतीं। वे फिल्मों और गानों में अपने अमेजिंग और टॉप क्लास प्रदर्शन से अपने दर्शकों को प्रभावित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में नाम और शोहरत हासिल करने के लिए उनका सपोर्ट सिस्टम कौन है? उनकी सपोर्ट सिस्टम उनकी माँ है। हां, उनकी मां ही एक ऐसी शख्स हैं, जिन्होंने उनकी बेटियों को उनके जीवन में मुकाम हासिल करने में मदद की और उनको इस काबिल बनाया है।

 अक्षरा सिंह

शुरुआत करते हैं सुपरस्टार अक्षरा सिंह से। उन्होंने सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है और जल्द ही भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म में दिखाई देंगी। अभिनेत्री की आवाज भी खूबसूरत है और उन्होंने कई गाने गाए हैं। अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों के लिए 7 लाख रुपये लेती हैं। अक्षरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी अभिनेत्री मां नीलिमा सिंह को भी दिया। अक्षरा की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम समय में अपना करियर बनाया। उन्हें एक सुरीली आवाज भी मिली है और उन्होंने कई गाने गाए हैं। ऐसा रुमोर्स हैं कि मोनालिसा के बाद वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी भाग लेने की योजना बना रही हैं। हालांकि इस ऑफिशली तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

काजल राघवानी

इसके बाद काजल राघवानी हैं। काजल रखवाली आइटम डांस नंबर हो या फिल्म उन्होंने हमेशा अपने अभिनय में जादू बिखेरा। काजल राघवानी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘रिहाई’ से की थी। अब, वह मुख्य रूप से गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ भूमिकाएँ निभाने के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों द्वारा पसंद की जाती है और दोनों ने एक साथ हिट फिल्मों और गानों की एक श्रृंखला दी है। काजल राघवानी प्रति फिल्म 9 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सुपर लेडी काजल राघवानी उनकी माँ का फूल सपोर्ट हैं। उनकी मां ही उनका सपोर्ट सिस्टम हैं। वह हमेशा अपनी मां को हर जगह ले जाती हैं चाहे वह सेट पर हो या इवेंट में। वह हमेशा अपनी मां के साथ नजर आती हैं।इसे ये साफ है कि काजल अपनी माँ को अपना लकी चार्म मानती है और आज वो जो भी कुछ है अपनी माँ के वजह से है। 

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी के लोग दीवाने हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ऐसी है कि प्रशंसक एक-दूसरे के बिना सोच नहीं सकते। आम्रपाली दुबे, जिनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती हैं, प्रति फिल्म 10 लाख रुपये कमाती हैं। आम्रपाली दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। सुपर स्टार बनने की यात्रा में उनका साथ देने के लिए वह अपनी मां की बहुत आभारी हैं। आम्रपाली दुबे ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और उन्हें चौथे वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *