अक्षरा सिंह के तीन सबसे बड़े पंगे।


July 31, 2021

बोल्ड एंड गोरग्रेयस ब्यूटी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक मशहूर गायक और अदाकारा  है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस में हाई पेड पाने वाली हीरोइन में से एक रही है। वह सत्यमेव जयते, बलमा बिहार वाला, सत्या, तबदीला आदि फिल्मों का हिस्सा रही हैं। यह स्टार उनके फैंस की पसंदीदा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनके नपसंदीदा हैं। हम आपको हम उन तीन प्रसिद्ध सुपरस्टारों के बारे में बताएंगे जिनसे अक्षरा को इस पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री अक्षरा में पंगा है

अक्षरा पहला पंगा कोई और कोई नहीं बल्कि पवन सिंह हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरहाउस पवन सिंह और अक्षरा सिंह को आज भी दर्शकों द्वारा उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री के लिए पसंद किया जाता है। आज भले ही वे एक-दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें फैंस का प्यार मिलता है।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह विवादों में घिर गए थे जब पूर्व में खुलासा हुआ था कि लागवेलु लिपस्टिक गायक पवन सिंह ने उनके करियर में तबाही मचा दी थी। अक्षरा को जान से मारने की धमकी के कॉल और मैसेज भी आते थे । जिसके बाद उन्होंने पवन सिंह  के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कथित तौर पर उन्हें बदनाम करने और अभिनेता अक्षरा सिंह की ‘अश्लील’ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करने के लिये कंप्लेंट किया था।तब से वो उनका और अक्षरा सिंह का पंगा चलते आ रहा है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर खेसारी लाल यादव हैं।

एक बार ऑन स्क्रीन और रील हॉट जोड़ी रहे अक्षरा और खेसारी अब  साथ काम नहीं करते। जोड़ी की सिजलिंग और बोल्ड केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। ‘तन तन करी’ या ‘आग लगे ना राजा’ जैसा गाना हो या ‘दिलवाला’ या ‘बेताब’ जैसे फिल्मे । इन दोनों स्टार ने हमेशा बोल्ड सीन और शानदार केमिस्ट्री से हमें सरप्राइज किया है लेकिन खेसारी लाल यादव अब अक्षरा सिंह के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हैं और इसका कारण खेसारी की पत्नी हैं। जी, हाँ खेसारी की पत्नी उन्हें अक्षरा सिंह के साथ काम नहीं करने देती। तब से अक्षरा सिंह का खेसारी लाल यादव के साथ पंगा शुरू हो गया।

उनकी लिस्ट में तीसरे नंबर पर काजल राघवानी हैं।

काजल राघवानी जो एक लोकप्रिय भोजपुरी स्टार हैं, रिहा, सबसे बड़ा मुजरिम, पटना से पाकिस्तान आदि फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कई पुरस्कारों से सम्मानित काजल ने भी अच्छी कमाई की है। काजल और अक्षरा अच्छी दोस्त नहीं हैं। ये दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे को पसंद नहीं करती हैं और इसका कारण यह है कि काजल का दो सुपरस्टार खेसारी और पवन सिंह के साथ अच्छा तालमेल है। काजल दोनों स्टार पवन और खेसारी की दोस्त हैं और अक्षरा का पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ अच्छा रिश्ता नहीं है। यही मुख्य कारण है कि काजल राघवानी अक्षरा की पंगे के मामले में लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *