अरविन्द अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह स्टारर फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ का सांग “ओ कागा रे” हुआ रिलीज


September 1, 2021

अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ का इमोशनल गाना ‘ओ कागा रे’ टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.
बिग बॉस से सुर्खियों में आईं अक्षरा सिंह ने इस गाने में कमाल की परफॉर्मेंस दी है. गाने में अरविंद अकेला कल्लू की झलक भी नजर आ रही है. अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह के फैंस इस गाने को खूब देख और पसंद कर रहे हैं.

अक्षरा सिंह के इस गाने को कल्पना ने गाया है. इसके गीतकार प्यारे लाल यादव कवि और संगीतकार ओम झा हैं। गाने में अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गाने को कुछ ही घंटों में काफी व्यूज मिल चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक श्रीवास्तव, संध्या सिंह सिलेमा फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म शुभ घड़ी आयो के निर्माता हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं। लेखक आशुतोष सिंह हैं। फिल्म के डीओपी डीके शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, संपादक गुरजंत सिंह, कला निर्देशक अजय मौर्य हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह, बिपिन सिंह, नीलिमा सिंह, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।

 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *