भोजपुरी Stars जिनकी अब दोस्ती नहीं हो सकती ! Pawan Singh , Akshara , Kajal Raghwani & Khesari Lal Yadav


July 9, 2022

भोजपुरी सिनेमा एक ऐसी इंडस्ट्री है जहाँ दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी के चर्चे सुने को मिलते रहते है। यहाँ पर कब कौन दोस्त और कब कौन जानी दुश्मन बन जाता है,पता ही नही चलता। भोजपुरी के सभी बड़े कलाकार के आपस मे कुछ खासा बनती नही है। उन लोगों के बीच अनबन की चर्चाएं हमेसा सुर्खियों बटोरती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बहुत ही पॉपुलर और भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी आपस मे बिल्कुल भी नही बनती है।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अक्षरा सिंह और पवन सिंह का  है।  ये दो एक्स लव बर्ड्स भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ी थे लेकिन अंत में चीजें अच्छी नहीं रही और उनका रिश्ता बहुत ही खराब तरीके से टूट गया । दोनो एक्स लव बर्ड्स अब सबसे बड़े दुश्मन हैं और चीजें ऐसी हैं कि वे कभी भी एक दूसरे का शक्ल तो दूर उनके सामने एक दूसरे का नाम लेने से ही ये दोनों भड़क जाते है। पवन सिंह के खिलाफ अक्षरा सिंह ने एक मामला दर्ज भी किया है और हमेशा मीडिया के साथ खुलकर बात की और पवन सिंह के बारे में बहुत कंट्रोवेरिसल बातें की है।

इस लिस्ट में दूसरे सबसे बड़े दुश्मन है प्रसिद्ध सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह। प्रसिद्ध सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पावन सिंह की आपस मे नही बनती है। वो एक दूसरे को को अपना कंपेटेशन अपनी मानते हैं क्योंकि दोनों कलाकार बहुत ही टैलेंटेड गायक और अभिनेता हैं। ये दोनों स्टार्स हमेशा एक-दूसरे के बारे में आरोपों प्रत्यारोप करते हैं। खेसारी ने पवन सिंह के बारे में यह भी कहा कि वह अपने गाने के लिए दर्शकों को खरीदते हैं। और भी बहुत सी बातें हमेसा ये दोनों एक दूसरे के लिए बोलते रहते है। ऐसा लगता है जैसे इन दोनों सुपरस्टार के बीच की लड़ाई कभी खत्म होने वाली नहीं है।

तीसरे नंबर पे है प्रदीप पांडेय चिंटू और खेसारी लाल यादव की दुश्मनी । प्रदीप पांडेय चिंटू को हमेशा नेपोटिसम के वजह से वो खेसारी जी द्वारा निशाना बनाया जाते है। दोनों कलाकार खुले तौर पर मीडिया में एक-दूसरे के बारे में बहुत सी बातें कहते हैं। टिप्पणियों ने हमेशा यह स्पष्ट किया कि अभिनेता एक-दूसरे से नफरत करते हैं और वो दोनो एक दूसरे के बहुत बड़े दुश्मन है।

चौथे नंबर पर है खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है और कई धमाकेदार भोजपुरी गाने दिए हैं जिन्होंने बवाल मचा दिया था। लेकिन धीरे-धीरे इन दोनों के बीच दूरियां आने लगीं। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इनके रिश्ते में खटास आ गई है, जिसके चलते ये सितारे अब साथ में नई फिल्में नहीं कर रहे हैं।

पांचवे पर है अक्षरा सिंह और काजल राघवानी। ये दोनों टॉप की हीरोइन है और जैसा बहुत ही पुराना कहावत है न कि एक मियन मे दो तलवार नही रह सकते। उसी तरह दो टॉप हेरोइन एक ही इंडस्ट्री में दोस्त नही रहती है। इन दोनों की लड़ाई का खुलासा नही हुआ है। पर कहा जाता है कि काजल राघवानी की पवन सिंह की दोस्ती के वजह से अक्षरा को काजल राघवनी पसन्द नही है। इन दोनों की आपस मे नही बनती है। तो, ये थे भोजपुरी के वो सितारे जो कभी एक दूसरे के दोस्त दुबारा नही बन सकते है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *