2022 की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली Film ! Review Pawan Singh & Khesari Lal Yadav


July 20, 2022

आज के दौर में हिंदी फिल्मों से अधिक भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। हर रोज एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में रिलीज हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्मों का डिमांड बढ़ गया है। भोजपुरी फिल्म का बुखार बच्चे हो या बड़े सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आज हम आपके बीच कुछ ऐसी ही भोजपुरी लेटेस्ट फिल्मों  (Bhojpuri Latest Movies) के बारे में बताएंगे जो रिलीज होने के साथ ही सुपरहिट हो गया है।

Mera Bharat Mahan Pawan Singh Movie

Mera Bharat Mahan Pawan Singh Movie

1.मेरा भारत महान ( Mera Bharat Mahan Full Movie ) : यह 2022 कि सबसे सुपर डुपर हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के निर्देशक देवेन्द्र तिवारी हैं. फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के लेखक अरविद तिवारी हैं. संगीतकार छोटे बाबा हैं. गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं. कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में पवन सिंह का नायाब एक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें देशभक्ति के जज्बे से भरपूर होगा.

Bhojpuri Movie Baap Ji Photo

Bhojpuri Movie Baap Ji Photo

  1. फिल्म “बाप जी” ( Baap Ji Full Movie ) : भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो हर रोज फिल्में रिलीज होती है, लेकिन अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव की सबसे सुपरहिट फिल्म ‘ बाप जी’ ( Baap Ji Bhojpuri Movie) रिलीज हुआ है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म की करोड़ों कमाई हुई हैं।

    DULHAN WAHI JO PIYA MANN BHAYE Film

    DULHAN WAHI JO PIYA MANN BHAYE Film

  1. फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ ( Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye Full Movie ) : कुछ दिन पहली ही खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ (bhojpuri movie Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye) रिलीज हुआ है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत ही मार्मिक रहा। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और मधु शर्मा लीड रोल करते हुए नजर आई थी। यह पूरा फिल्म विदेश में शूट किया गया है। भोजपुरिया दर्शकों ने खेसारी लाल यादव की इस फिल्म को खूब सराहे।

    Babul Bhojpuri Movie

    Babul Bhojpuri Movie

  1. फ़िल्म बाबुल ( Babul Full Movie) :  भोजपुरी फिल्मों के मशहुर विलेन एक्टर अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) की ये शानदार फिल्म ‘बाबुल’ लोगों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में अवधेश ने एक गरीब और बेबस पिता की भूमिका अदा की है, जो अपनी दोनों बेटियों पर जान छिड़कता है। यह फ़िल्म आपको इतना इमोशनल कर देता है कि आप रोने पर मजबूर हो जाते हैं। फैंस अवधेश मिश्रा और पूरी टीम की तारिफ करते नहीं थक रहे हैं। कई भोजपुरी दर्शक को फिल्म को भोजपुरी जगत में नए दौर की शुरूआत और नई क्रांति का रुप भी कह रहे हैं।

    Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movie Aashiqi Shooting

    Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movie Aashiqi Shooting

5.आशिकी ( Aashiqi Bhojpuri Full Movie : आम्रपाली की फिल्म ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी। जिसको फैंस ने बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया था। दर्शकों की तरफ से इनकी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला।यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसमें खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दूबे की केमिस्ट्री भी काफी खास होने वाली है, जिसको लेकर उनके फैन्स को भी बहुत इंतजार है। साथ ही श्रुति राव भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।फिल्म के निर्माता भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के. शर्मा हैं। को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म की स्टोरी खेसारीलाल यादव ने लिखा है। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार ओम झा और आर्या शर्मा का है। गीतकार स्व. श्याम देहाती और विजय चौहान हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही है। इस बीच कई फिल्मों की अभी शूटिंग चल रही हैं और कई फिल्मों की ट्रेंलर रिलीज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *