Super Star खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर Bhojpuri Movie Sangharsh Full Movie ने यूट्यूब पर 73 मिलियन


July 17, 2020

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. कृत एवं वर्ल्डवाइड चैनल व जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष फुल मूवी ने यूट्यूब पर 73 मिलियन व्यूज पार कर इतिहास रचा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का समर्थन करने वाली भोजपुरी फिल्म संघर्ष ने इतिहास रचकर मिसाल कायम किया है। यह फुल मूवी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। भोजपुरी सिनेमा के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कट के यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म संघर्ष की बहुत ज्यादा प्रशंसा की जा रही है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का मर्मस्पर्शी किरदार जहां मन को भावुक कर देता है, वहीं अवधेश मिश्रा का चरित्र समाज को सीख देता है। अवधेश मिश्रा ने लीक से हटकर किरदार निभाया है। सिनेतारिका ऋतू सिंह, देव सिंह, निशा झा, संजय महानंद, महेश आचार्य, दीपक सिन्हा, रीना राय आदि ने कमाल का अभिनय किया है।

Khesari's film Sangharsh created history by making a record of 30 million

Khesari’s film Sangharsh created history by making a record of 30 million

गौरतलब है कि कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा आयोजित सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भी एक दर्जन अवार्ड अलग अलग कैटेगरी का फिल्म संघर्ष के नाम रहा है। इसके अलावा विकास सिंह वीरप्पन द्वारा आयोजित भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2019 में फिल्म संघर्ष को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी एंड स्क्रीनप्ले राईटर आदि कैटेगरी के बेस्ट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है।

Bhojpuri Movie Sangharsh crossed 3 milion on youtube in one day

Bhojpuri Movie Sangharsh crossed 3 milion on youtube in one day

उल्लेखनीय है कि फिल्म संघर्ष संपूर्ण परिवार के साथ देखने लायक मर्मस्पर्शी सिनेमा का निर्माण किया गया है। एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर यह फिल्म बेटियों के महत्व के बारे में समाज के हर वर्ग को एक अच्छा मैसेज देने का काम कर रही है। फिल्म संघर्ष के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह निर्माता हेमंत गुप्ता तथा कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद व धनंजय मिश्रा ने। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता व महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *