Sonbhdra की खूबसूरत वादियों में चल रही Film आरजू की शूटिंग पूरी


October 20, 2019

रमेश कुमार प्रस्तुत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के खूबसूरत वादियों में चल रही भोजपुरी फिल्म आरजू की शूटिंग पूरी कर ली गई है। केंद्रीय भूमिका में राउडी हीरो प्रेम सिंह हैं। उनका नया अवतार देखने को मिलेगा, उनकी नायिका तनुश्री हैं। साथ में सागर चौधरी और आकांक्षा दुबे भी रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर राम जे पटेल ने संभाली है। उनके कुशल निर्देशन में यह फिल्म फैमिली ड्रामा से भरपूर रोमांटिक एवं रोमांस और रोमांच से भरपूर है। यह फिल्म दर्शकों का काफी इंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के निर्माण रीगल फिल्म एंड म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। सह निर्माता योगेंद्र कुमार चौहान व सह निर्मात्री सीमा सिंह है। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, तनुश्री, सागर चौधरी, आकांक्षा दुबे, उमेश सिंह, जेपी सिंह, साहेब लालधारी, जे के चौहान, हैप्पी सिंह, सीमा यादव, नीलम सिंह, रागिनी राय, अंकिता पांडेय, पिंटू यादव, असलम शेख तथा मेहमान भूमिका में चांदनी सिंह हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जल्दी ही शुरू किया जाने वाला है। फिल्म के निर्देशक राम जे पटेल और नायक प्रेम सिंह की जोड़ी में भोजपुरी फिल्म पंगेबाज रिलीज को तैयार है। फिल्म की नायिका तनुश्री हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *