Samar Singh का सइयां धरावेला थरेसर 2 गाना रिलीज होते ही हुआ Viral , मिला 2 Million का प्यार


April 8, 2020

यूट्यूब किंग व सिनेस्टार समर सिंह ( Samar Singh ) का सुपरहिट चईता गाना सइयां धरावेला थरेसर की अपार सफलता के बाद उसी गाने का पार्ट-2 भी रिलीज कर दिया है। जोकि रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है। पहले पार्ट की तरह ही इस गाने को भी लोग खूब देख रहे हैं।

Bhojpuri Song Shaiya Bech Da Tharsar Crossed 11 million on you tube

Bhojpuri Song Shaiya Bech Da Tharsar Crossed 11 million on you tube

खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन से अधिक बार यह गाना देखा जा चुका है यानि 2 मिलियन का प्यार अब तक इस गाने को मिल चुका है। टिकटॉक सहित कई सोशल साईट्स ( Social Sites ) पर लोग इस गाने पर वीडियो ( Video ) बना रहे हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वाकई यह गाना काफी वायरल हो गया है। भोजपुरी चईता धरावेला थरेसर 2 को अपने चिर परिचित अंदाज में  गाया है समर सिंह ने और उनका साथ दिया है सुरीली गायिका कविता यादव ने। गाने के पहले पार्ट में भी समर सिंह के साथ कविता यादव ने स्वर में स्वर में मिलाया था। इस गीत लिखा है गीतकार आलोक यादव ने और संगीत दिया है  एडीआर आनंद व ऑन पार्टी ने।

गौरतलब है कि करोड़ों दिलों पर राज कर रहे समर सिंह ( Samar Singh ) के गानों का प्रस्तुतिकरण सबसे अलग होता है। वे अपने गानों की शूटिंग गांव-देहात में खपरैल के बने घर के सामने करते हैं, जिसमें गांव की झलक और खाटी भोजपुरी माटी की भनक दिखती है, जिससे लोग खुद ब खुद जुड़ जाते हैं। पिछले साल का सुपरहिट चइता गाना सइयां धरावेला थरेसर के वीडियो में समर सिंह देसी बनियान, लुंगी और गमछा में देहाती ठुमका लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए। इस गाने ने रातों रात समर सिंह को स्टार बना दिया था।

Samar Singh Wikipedia & Biography

Samar Singh Wikipedia & Biography

आज उनके नक्शे कदम पर भोजपुरी अल्बम के मेकर चलने लगे हैं। उनके एक साल के अथक प्रयास और परफॉर्मेंस ने आज भोजपुरी अल्बम के गानों की रूप रेखा ही बदल दी है। समर सिंह के देसी अंदाज़ में गाये हुए गीतों के हिट होने पर अब हर कोई देहाती व धोबी गीत पर आधारित भोजपुरी अल्बम के गाने बनाने लगे हैं। भोजपुरी अल्बम के गानों की मेकिंग में इतना बड़ा बदलाव लाने का पूर्णतः श्रेय समर सिंह को जाता है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *