आम्रपाली दूबे के Birthday पर रिलीज हुआ निरहुआ, आम्रपाली का “Fream Girl” Song, मिले 1 मिलियन व्यूज़


January 13, 2021

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ( Aamrapali Dubey ) के जन्मदिन पर निरहुआ के साथ उन का “ड्रीम गर्ल” ( Dream Girl ) सांग रिलीज़ हुआ और एक दिन में ही इस गाने को 1 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और इसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

आपको बता दें कि उनके बर्थडे पर दुनियाभर से ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाईयां मिलीं, आम्रपाली ने अपने सभी फैन्स और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। इस जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने अपने फैन्स को एक सरप्राइज गिफ्ट देते हुए अपना नया सांग “ड्रीम गर्ल” भी रिलीज किया, जिसे खूब देखा जा रहा है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ पर फिल्माया गया सांग ‘ड्रीम गर्ल’ वायरल हो गया है।

Othava Se Oth Ke Milaap Dinesh Lal Yadav (Nirahua) & Aamrapali Dubey Antra Singh Priyanka 2021 Bhojpuri Video Song

Othava Se Oth Ke Milaap Dinesh Lal Yadav (Nirahua) & Aamrapali Dubey Antra Singh Priyanka 2021 Bhojpuri Video Song

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Aamrapali Dubey ) का गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के एक दिन बाद ही इसे एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की कमेस्ट्री धमाल मचा रही है. इस गाने में इस फेवरेट जोड़ी का डांस और इनका गजब का स्टाइल बहुत ही आकर्षक लग रहा है।

Nirahua & Aamrapali - Muqaddar Ka Sikandar - Third Poster

Nirahua & Aamrapali – Muqaddar Ka Sikandar – Third Poster

इस सुपर हिट सांग को दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका सिंह ने गाया है जबकि इसका संगीत तैयार किया है साजन मिश्रा ने। गीत के बेहद प्यारे बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। इस बेहतरीन सांग के विडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं जबकि एडिटर मीत हैं। गाने को मिक्स और मास्टर किया है आर्यन ने। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जाती है। दोनों ने साथ में दर्जनों सुपर हिट फिल्मे और गाने दिए हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *