Bhojpuri Stars Marriage News : कितने सालों तक टिकी इन भोजपुरी अभिनेताओं की शादी


September 25, 2022

शादी और तलाक किसी भी रिश्ते को दो पहलू हैं। कुछ लोगों की शादियां अंतिम सांस तक चलती है तो कुछ का सालभर में ही रिश्ता टूट जाता है। तलाक को लेकर भोजपुरी फिल्मस्टार्स भी काफी चर्चा में रहे हैं। भोजपुरी के बड़े-बड़े कलाकार जितने भी अपने करियर में सक्सेसफुल रहे हैं उतने ही अपने निजी और शादीशुदा जिंदगी में अनसक्सेसफुल रहे हैं। भोजपुरी के ऐसे कई दिग्गज कलाकार है जिनकी शादियां कुछ सालों तक की टिक पाई है। आइए डालें उन भोजपुरी सितारों के नाम जिनकी शादीशुदा जिंदगी काफी डिस्टर्ब्ड रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jyoti singh (@jyotipsingh999)

भोजपुरी के सुपरस्टार सिंग पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही। दरअसल शादी के एक साल बाद ही उनकी पत्नी नीलम सिंह ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि ये आरोप कभी साबित नहीं हो पाए। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचाई है। लेकिन अब पवन सिंह की दूसरी शादी से भी तलाक होने जा रहा है जी हां दोस्तों पवन सिंह और ज्योति सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और इस साल यानी 2022 में उनका डिवोर्स होने वाला है। इनकी शादी केवल 4 साल टीकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने एक्टर यश मिश्रा से लव मैरिज की थी। हालांकि शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। यश मिश्रा और अंजना सिंह की एक पुत्री भी है अंजना सिंह उस पुत्री का देखभाल करती हैं।यश मिश्रा अब दूसरी शादी के बंधन में भी बन चुके हैं यश मिश्रा की शादी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस निधि झा से इसी साल हो चुकी है। यश और निधि अपने नए मैरिड लाइफ में बहुत खुश है और इसकी अपडेट हमें सोशल मीडिया पर मिलती रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

भोजपुरी फिल्म एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचाई। दूसरी पत्नी से उनको एक बेटी हुई है। इससे पहले साल 2012 में मनोज तिवारी का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी का तलाक शादी के सिर्फ 5 साल में हो गया था। मनोज तिवारी और रानी तिवारी की डाइवोर्स की वजह श्वेता तिवारी को माना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohan Rathore (@meetsingermohan)

मोहन राठौर लोकप्रिय भोजपुर गायक और अभिनेता हैं। मोहन राठौर जीवन के वर्तमान स्तर तक पहुँचने के लिए और अधिक संघर्ष करते हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गांव से आते हैं। अपने शुरुआती जीवन में उन्हें एक सही मंच पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें। मोहन राठौर का कार्य जितना संघर्षपूर्ण रहा है उतनी ही संघर्ष से भरी उनकी मैरिड लाइफ पी रही है।मोहन राठौर की पत्नी ने 2015 में उन पर और उनकी फैमिली पर हरासमेंट का केस दर्ज कराया था। 2018 में उनका तलाक हो गया इनकी शादी 10 साल तक टिकी थी।

दोस्तों उम्मीद है कि आपको ये latest न्यूज़ पसन्द आई होगी, आप हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *