बस्ती का शेर की संगीतमय शुरुआत प्रियंका भी थी शामिल


April 18, 2019

अभिषेक एंटरटेनमेंट एवं म्यूजिक के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म बस्ती का शेर की सगीतमय शुरुआत कर दी गई है। इस फिल्म के सभी कलाकार काफी मंझे हुए हैं, जिनकी अदाकारी खूब आनंदित वाली हैं। इस फिल्म के निर्माण कार्य से पूरी टीम काफी खुश है। उम्मीद लगाई जा सकती है कि काफी बेहतरीन बनने वाली है।

फिल्म का पहला गीत लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में संगीतकार राजेश दूबे के संगीत निर्देशन में किया गया। फिल्म के सभी गाने काफी मधुर बनाये गए हैं। गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये जा रहे हैं। यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे भव्यता के साथ बनाई जा रही है।फिल्म की शूटिंग आगामी 25 अप्रैल से प्रतापगढ़ के कई रमणीय व ऐतिहासिक स्थलों पर की जाने वाली है। फिल्म के निर्माता कमल यादव हैं। निर्देशक गुरुदेव जायसवाल हैं। फिल्म के गीतकार राजेश मिश्रा, मुन्ना दूबे के लिखे हुए गीतों को संगीत से संवारा है राजेश दूबे ने। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, रत्नेश बरनवाल तथा दीप राणा हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *