मेरे प्यार से मिला दे का मुहूर्त करके शूटिंग शुरू


April 16, 2019

राय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म मेरे प्यार से मिला दे का उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के मुँगरा बादशाह पुर में भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। इसके पहले वे कई फिल्मों में सहायक नायक की भूमिका में आ चुके हैं। मेगास्टार रवि किशन के साथ सबसे बड़ा चैम्पियन में नज़र आने वाले वाले हैं। बात करें फिल्म  मेरे प्यार से मिला दे की तो इस फिल्म में किशन राय के साथ फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 व क्रेक फाईटर फेम संचिता बनर्जी रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाली हैं।
यह फिल्‍म बेहद सामाजिक और पारिवारिक परिवेश में निर्मित की जा रही है। इस फिल्म में भोजपुरी माटी की मधुरता, रीति-रिवाज, भोजपुरिया संस्कार का समावेश देखने को मिलेगा। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को बदलने में महत्त्पूर्ण भूमिका निभा सकती है। फिल्म में किशन राय सोलो हीरो लांच हो रहे हैं। वे  दोनों कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इस फ़िल्म के निर्माता गोपाल राय हैं, जोकि एक अच्छे अभिनेता भी हैं। उनका लुक और कद-काठी देखकर लोग उन्हें भोजपुरिया अमिताभ बच्चन भी कहते हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन सिंह हैं, जिन्होंने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, संगीतकार मुन्ना दूबे, अजीत मंडल, राम शुक्ला हैं। छायांकन डीके शर्मा, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ नबा शुब्बू (हैदराबाद) का है। कार्यकारी निर्माता विजय मौर्या हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार किशन राय, संचिता बनर्जी, प्राची सिंह, उमेश सिंह, अशी तिवारी, अनूप अरोरा, लोटा तिवारी, महेश आचार्य, अवधेश उज्जैन, सोनिया मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, रमजान शाह, संजय राज आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *