पावर स्टार पवन सिंह की टॉप ५ न्यूज़, २७ जुलाई 2021


July 27, 2021

1.पवन सिंह का एक ओर कंवर भोजपुरी गीत ‘गउरा रूसी जानी’ रिलीस हुआ।  भोजपुरी फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। तभी तो गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और व्यूज 10 लाख को पार कर चुका हैं। गाने की स्पीड को देखते हुए फैंस का कहना है कि यह गाना सबसे ज्यादा व्यूज रिकॉर्ड कर सकता है। गाने को भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक पवन सिंह और मशहूर सिंगर  प्रियंका सिंह ने गाया है।

इस गाने का वीडियो काफी एंटरटेनिंग है। इस गाने में पवन सिंह भोलेनाथ के लुक में नजर आ रहे हैं और अपनी गउरा को मनाते दिख रहे हैं, लेकिन उनकी गउरा उनसे मान नही रही है।

गाना ‘गउरा रूसा जनि’ को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इस सॉन्ग का म्यूजिक कंपोज़ प्रियांशु सिंह ने किया है। इस गाने के डायरेक्टर रवि पंडित है।

2.अयोध्या में फिल्म धर्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पावर स्टार पवन सिंह उनकी आने वाली फिल्म धर्मा की शूटिंग प्रभु श्री राम की जन्मभूमि आयोध्या में करने जा रहे है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह धर्मा नाम की एक नई फिल्म के साथ अपने प्रशंसकों के लिए फ़िल्म की तैयारी शुरू कर दिये है।  यह फ़िल्म आरजे फि़ल्मस की बैनर तले बन रही है। फिल्म धर्मा के डायरेक्टर राज जयसवाल ने बताया कि यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। 

3.कई चार्टबस्टर ट्रैक दने के बाद, भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह अब प्रशंसकों के लिए एक बोलबम गीत लेके आने के लिए तैयार हैं। पवन सिंह अब तक दो सावन स्पेशल सांग रिलीस कर चुके है और दोनो सांग्स कुछ ही घनटो में मिलियन व्यूज पर कर चुके है।  इसी लिस्ट में एक और गाना शामिल होगा।

4.’शिवाला पs सोमारी’ गाना लोगों को बाबा भोले के लिए भक्ति भाव से मन जीतने वाला गाना है। जिस वजह से पवन सिंह के चाहने वालों के अलावा भी बाबा भोलेनाथ के भक्त इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं।

वैसे पवन सिंह की आवाज की दीवानगी किसी से बिकुल छिपी नहीं है। उनका गाना रिलीज हो और   ट्रेंड न करे ये हो नही सकता । इसका अंदाजा हम सब ‘शिवाला पs सोमारी’ बनते वायरल रील्स वीडियोस से पता लगा सकते है। 

पवन सिंह के इस भोजपुरी भक्ति गीत को रोशन सिंह बिस्वास ने लिखा है और इस गाने को जो ट्रेंड बना रहा है उसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। शुभ-लाभ फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुए गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे है। कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं और कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है.

  1. भोजपुरी जगत में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. उनके गाने ‘चालकता हमरो जवानिया’ जान मारे ललका लहंगवा को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और उनके सुपरहिट फिल्म्स  भोजपुरिया राजा और प्रतिज्ञा 2 जैसे हिट फिल्म्स लोगों को बहुत ही पसंद आया है। अब ये जोड़ी एक बार फिर भोजपुरी फ़िल्म धर्मा में दिखने वाली है। यह हिट जोड़ी फिर धूम मचाने वाली है। फ़िल्म धर्मा की शूटिंग अयोध्या में शुरू हो चुकी है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *