सावन स्पेशल सांग में पवन सिंह का एक और दमदार गीत पेश हुआ।


July 27, 2021

कांवर गीत की लिस्ट में ‘गउरा रूसा जनि’ रिलीस होते मचा रहा धमाल, पवन सिंह बने महादेव और दिखे गउरा को मनाते।

सावन का महीना शुरू होने को ही था और भोजपुरी संगीत उद्योग पवित्र महीने की शुरुआत से पहले महादेव भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा था। पवन सिंह हों, खेसारी लाल यादव हों या फिर अंकुश राजा की दमदार जोड़ी, सभी गायक महादेव के गुणगान में लगे हैं। इसी क्रम में आज रिलीज हुआ अभिनेता पवन सिंह का एक और भोजपुरी भक्ति सॉन्ग आते ही छा गया।

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और प्रियंका सिंह  का कांवर गीत सावन के पहले दिन रिलीस हो चुका है।  ‘गउरा रूसा जनि’ सावन के पहले सोमवार के दिन ही रिलीज कर दिया और अपने फैंस को सावन का इतना सुंदर शुरुआत मिला है। पवन सिंह का ये गाना का वीडियो जारी होते ही वो  इंटरनेट पर पूरे छाया हुआ है. सावन के शुरुआती महीने भोजपुरी में ही कई सारे बोलबम गीत जारी किए गए है। सिंगर्स ने सावन के हर दिन ही भोलेनाथ की महीमा से जुड़े गीत गाय है और अब गानों को उनके दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस भी  मिला है और अब पवन सिंह और प्रियंका सिंह का गाना ‘गउरा रूसा जनि’ उसी लिस्ट में शामिल हो चुका है। बस कुछ चंद घंटों में मिले लाखों व्यूज। 

इस गाने को सावन के पहले सोमवार के दिन रिलीस किया गया है। वीडियो रिलीज होने बस कुछ चंद घंटों में ही पूरा वायरल हो गया.पवन सिंह का गाना ‘गउरा रूसा जनि’ को यशि फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे गाने को बस कुछ समय में चार लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और 48 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया था. इस गाने का वीडियो काफी मजेदार है. इस गाने में पवन सिंह भोलेनाथ के गेटअप में नजर आ रहे हैं और अपनी गउरा को मनाते दिख रहे हैं, लेकिन उनकी गउरा वो मान ही नही रही है।

सॉन्ग ‘गउरा रूसा जनि’ को पवन सिंह और प्रियंका सिंह  ने गाया है. इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इस सॉन्ग का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के डायरेक्टर रवि पंडित है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *