खेसारी लाल यादव के टॉप 5 न्यू गाने जो जरूर सुने


August 4, 2021

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े सबसे बड़े नामों में से एक हैं। मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी वाले खेसारी लाल यादव एक अभिनेता, गायक और मॉडल है और उनका करियर 2012 में फिल्म साजन चले ससुराल के साथ अच्छी तरह से शुरू हुआ। उनके कुछ गाने हमेशा हिट पार्टी नंबर होते हैं और जब भी आप उन्हें सुनते हैं, तो आपको लगता है कि आप झूम रहे है। उनके विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में उनके बहुत बड़े फैन फॉलोइंग हैं। आज हम आपको बताएंगे उनके लेटेस्ट 5 सबसे बड़े गाने जो कि आपको सुनना जरूर चाहिए।

पहला नया गाना है ‘बाबू आओ ना’ ट्रैक ने दिल जीत लिया है।

जी हाँ, अभिनेता और गायक का नया गाना 13 जुलाई को रिलीज़ हुआ था और तब से इसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अब तक इस डांस नंबर को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और शुरुआत में यह यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। अब यह यूट्यूब पर 22वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

‘बाबू आओ ना’ गाने को खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने गाया है। इसमें अभिनेत्री रचना सिंह यादव हैं, जबकि ट्रैक शुभम राज द्वारा रचित है और गीत विशाल भारती द्वारा लिखे गए हैं।

दूसरा गाना है ‘दूगो बीयर मंगा के पी लेहब’

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का गाना ‘दुगो बीयर मंगा के पी लेहब’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एंजेल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के बाद से यह गाना धूम मचा रहा है। इस भोजपुरी गाने को करीब एक दिन में 95 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी गाना काफी वायरल हुआ था। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस जोया खान भी हैं। भोजपुरी सॉन्ग ‘दुगो बीयर मंगा के पी लेहब’ में खेसारी लाल और शिल्पी राज दोनों की ट्यूनिंग काफी दिलचस्प है। गाने के संगीत को आर्य शर्मा ने दिया दिया है। लिरिक्स विजय चौहान ने दिया है। इसका निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है।

तीसरा गाना ‘सावन में गांजा मार के’

खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी गीत का शीर्षक ‘सावन में गांजा मार के’ है, जिसमें भगवा रंग और भगवान शिव को ड्रग्स से जोड़कर दिखाया गया है और हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया गया है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव कई बार बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर के दर्शन करा चुके हैं और श्रद्धालुओं को कांवड़ जाते हुए भी दिखाया गया है। पूजा के लिए जा रही महिलाएं गाने के बोल पर थिरकती नजर आ रही हैं। गाने को लिखा है यादव मुकेश ने। संगीत आर्य शर्मा का। यह एंजेल म्यूजिक ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के लेबल के तहत रिलीस किया गया है।

चौथा गीत लागेलु जहर

खेसारी लाल यादव के गाने ‘लगेलु जहर’ ने दर्शकों के बीच गाने को बहुत ही कमाल का प्यार मिला है.

यह गाना एक सुपर हिट डांस नंबर दिखाता है जहां अभिनेता एक बार फिर अपने फैंस को नए डांस मूव्स से प्रभावित किया है। एक स्टाइलिश ऑउटफिट पहने हुए, वह वीडियो में श्वेता महरा के साथ अपने पैर हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ‘लगेलु जहर’ को खेसारी और शिल्पी राज ने गाया है। इसे आजाद सिंह ने लिखा है जबकि संगीत आजाद सिंह और विवेक सिंह ने दिया है।

पांचवां गाना ‘चाची के बची सपनों में आती है’

नया गाना ‘चाची के बच्ची सपनों में आती है’ एक टॉप न्यू सॉन्ग है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यह गाना आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी लाल का यह गाना बेहद दमदार है। संग में अनीशा पांडे हैं जिनके साथ खेसारी खूब मस्ती कर रहे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और मशहूर भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह ने गाया है। दोनों जब भी साथ गाते हैं तो दोनों की जोड़ी काफी अच्छी बनती है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *