पवन सिंह और उनकी टॉप 5 खबरें।


July 31, 2021
हम आपको पवन सिंह के बारे में टॉप 5 खबरें बताएंगे।
पहली महत्वपूर्ण खबर
बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन अब रिलीस हो गया है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और पायल देव ने ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन गाया है। वीडियो में हिना खान और शहीर शेख नजर आ रहे हैं। ‘बारिश बन जाना’ के भोजपुरी वर्शन को पवन और पायल देव ने गाया है। गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है जबकि संगीत पायल देव ने दिया है। इसके रिलीज होते ही गाना ट्रेंड कर रहा था। गाने को फैंस का अपार प्यार मिला है क्योंकि महज 2 दिनों में वीडियो ने 13 मिलियन व्यूज को पार कर लिया है। वीडियो को 7 लाख 60 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
दूसरी महत्वपूर्ण खबर
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों और संगीत वीडियो के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।  किसी भी भोजपुरी फिल्म में उनका होना उनके हिट होने की गारंटी माना जाता है।उन्हें उनकी फैन फॉलोइंग के लिए जाना जाता है। पवन सिंह का वायरल गाना भोजपुरी सिनेमा के सबसे हिट गानों में है। इसी प्रक्रिया को पुरा करते हुए पवन सिंह अपने एक पवन सिंह ने एक नया अल्बम अयोध्या में रिकॉर्ड किया है।
तीसरी महत्वपूर्ण खबर
खेसारी जी का बोलबम सांग्स पवन सिंह के बोलबम सांग को पीछे कर दिया। जी, हाँ खेसारी लाल यादव की बैक टू बैक हिट सांग्स ने धूम मचा दी है। हाल ही में  खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गीत ‘देवर जी ले चली’ रिलीज हुआ था जिसको जनता का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला।  इसे रिलीज होने के बाद जल्द ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं।  पवन सिंह के बोल बम सांग्स ‘गऊरा रूसी जानी’ और ‘शिवाला प सोमारी’ को भी जनता का प्यार मिला पर खेसारी जी इस बार बाजी मरते हुए दिख रहे है।
चौथी महत्वपूर्ण खबर
गाने और रील यह बहुत ही कॉमन कनेक्शन है। यदि आपका गाना वायरल है और इसमें बहुत अधिक रीलों की गिनती नहीं है तो इसे वायरल गाने नहीं माना जाता है। कोई भी लोकप्रिय गीत अपने प्रशंसकों द्वारा हजारों रीलों को रिकॉर्ड करता है। इसी तरह, हाल ही में बरिश बन जाना भोजपुरी वर्शन की एक नई हिट रिलीज़ ने इस वायरल गाने पर बहुत से रील रिकॉर्ड कर लिया है। फैंस इस गाने पर जमकर रील वीडियो बना रहे हैं। यह गाना अभी दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है। बरिश बन जाना गाना पावर स्टार पवन सिंह और बेहद प्रतिभाशाली पायल देव ने गाया है।
पांचवी महत्वपूर्ण खबर
पवन सिंह से जुड़ी पांचवीं महत्वपूर्ण खबर उनकी आने वाली फिल्म हमर स्वाभिमान से जुड़ी है। पवन सिंह अपनी नई फिल्म हमर स्वाभिमान के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म एक भारतीय मूल के पोलैंड के नागरिक एनआरआई राम शर्मा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन चंद्र भूषण मणि कर रहे हैं और मुख्य भूमिकाएँ में डिम्पल सिंह, वीणा पांडे और किरण सिंह नजर आने वाली है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *