सावन के पावन माह में पुनीत आनंद का बोलबम वीडियो ‘भोले बाबा आये है बरसात में” हुआ पॉपुलर


August 1, 2021

सावन के पावन माह में शिवभक्तो के लिए भोजपुरी बोलबम गीत काफी रिलीज होते हैं। श्रद्धालुओं में भक्ति की अलख जगाने के लिए भोजपुरी की विख्यात लोक गायक पुनीत आनंद का बोलबम गीत का वीडियो ‘भोले बाबा आये है बरसात में” वेव म्यूज़िक द्वारा रिलीज किया गया है जो रिलीज होते ही लोकप्रिय हो रहा है। इसका वीडियो काफी पसन्द किया जा रहा है।

Punit Anand Singer

Punit Anand Singer

सिंगर पुनीत आनंद ने कहा कि बाबा भोलेनाथ में मेरी गहरी श्रद्धा है। हम बाबा के श्रीचरणों में यह गीत अर्पित करते हैं। 2021 का यह मेरा बोलबम गीत का वीडियो लोगों ने काफी सराहा है। यह काँवर गीत श्रद्धालुओं की भक्ति में शक्ति देने वाला साबित हो रहा है।

लोक सिंगर पुनीत आनंद यह गीत भोलेनाथ के भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए लेकर आई हैं। वेव म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत पुनीत आनंद के गाए इस गीत को अजय कुमार सिंह ने लिखा है, संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर अनुज आर. मौर्या हैं। गौरतलब है कि पुनीत आनंद कई और एलबम्स बैक तो बैक आने वाले हैं। साथ ही कई म्यूजिक कंपनी के लिए भी म्यूजिकल अल्बम में गाना गा चुकी हैं। आगे भी उनकी मधुर आवाज में कई हिट गीत आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *