रूपा सिंह का जन्मदिन सितारों संग धूमधाम से मनाया गया


March 28, 2019

सिनेतारिका रूपा सिंह का जन्मदिन मुंबई में कई जगह धूमधाम से मनाया गया। दिन-रात उन्हें बधाईयाँ और शुभकामना देने वालों का फोन पर कॉल, मैसेज, सोशल साईट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प पर ताँता लगा रहा। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ दीं। उन्हें जीवन में हमेशा कामयाबी के पथ पर बढ़ती रहने और उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहने की सभी ने कामना की। गौरतलब है कि फ़िल्म जगत की सुंदर सुशील सिनेतारिका रूपा सिंह का सरप्राईज बर्थडे सिनेस्टार रितेश पांडे द्वारा आयोजित प्रथम भोजपुरी होली समारोह में फ़िल्मी सितारों के बीच मढ़ आई लैंड के एक स्टूडियो में केक काटकर मनाया गया। उसके बाद उनके घर पर बहुत से मित्र, गणमान्य अतिथियों ने पारिवारिक माहौल में धूम धड़ाके से बर्थडे सेलिब्रेट किये। इस मौके पर उपस्थित फ़िल्म के अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत, जय सिंह, लेखक वीरू ठाकुर, विनय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं।

इसके अलावा और भी कई जगह पर उनकी गैरमौजूदगी में भी उनके जन्मदिन का केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  रूपा सिंह ने सभी का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बर्थडे मेरे लिए एक यादगार पल की तरह रहेगा, इसको मैं आजीवन कभी नही भुला सकती हूँ। मुझे हमेशा सभी का प्यार आशीर्वाद मिलता रहे यही कामना करती हूँ। विदित हो कि प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह की भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान रिलीज को तैयार है, जिसमें वे चैलेंजिंग रोल में नज़र आयेंगी। रूपा अभिनीत हिंदी फिल्म भाग्य ना जाने कोई को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत नौ मार्च को लखनऊ में सब्सिडी भी मिली है, जिसमें रूपा के साथ राजपाल यादव  साधु मेहर, राजीव वर्मा, अनीता सहगल ने प्रमुख भूमिका में हैं। वे कई भोजपुरी और हिन्दी फिल्मों में लगातार सक्रीय हैं। उनकी कई फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *