प्रमोद प्रेमी यादव के Video Song लोइयां काटत गाल हिले को 6 घन्टे में मिले 1 मिलियन व्यूज, गाना हुआ वायरल


August 1, 2020

भोजपुरी सिनेमा ( Bhojpuri Cinema ) के यूथस्टार लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ( Pramod Premi Yadav ) का रिलीज हुआ नया गाना लोइयां काटत गाल हिले को मात्र 6 घन्टे में मिले 1 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिला है। इतना ही नहीं मात्र 12 घंटे में 2 मिलियन व्यूज पार कर गया है। यह गाना काफी वायरल हो रहा है।  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ यह भोजपुरी मस्ती भरा गाना श्रोताओं को सुनने व देखने में बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है।

Pramod Premi Yadav In Veer Arjun

Pramod Premi Yadav In Veer Arjun

इस गाने का ऑडियो भी काफी सुपरहिट रहा है और उसे भी मिलियन में भेज मिले हैं। अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने की वीडियो सांग को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अपनी मधुर शैली में प्रमोद प्रेमी यादव ने एक नए अंदाज में गाया है, जो कि बार-बार सुनने का मन करता है। गाने के वीडियो में प्रमोद प्रेमी यादव ने बेहतरीन परफॉर्म किया है। साथ ही अभिनेत्री प्रियंका राय ने गजब का परफॉर्मेंस किया है।

उनकी अदा व नृत्य काफी मनमोहक है। इस गाने के तेजी से बढ़ रहे व्यूज को देखकर यह कहा जा सकता है कि वाकई श्रोताओं के बीच प्रमोद प्रेमी यादव यूथस्टार बने हुए हैं। उनका जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो दर्शक खूब पसंद करते हैं और उनके गानों का श्रोताओं को काफी इंतजार रहता है। लोकगीत लोइयां काटत गाल हिले के गीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। संगीतकार शशिरंजन हैं। परिकल्पना सोनू जी, अशोक प्रेमी का है। इस गाने को मिल रहे भरपूर प्यार को लेकर प्रमोद प्रेमी यादव ने सभी संगीत प्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *