खेसारीलाल यादव की Bhojpuri Film लिट्टी चोखा से प्रगति भट्ट की भोजपुरी सिनेमा में Entry


September 24, 2020

मॉडलिंग में अपने हुश्न का जलवा बिखेरने वाली हॉट अदाकारा प्रगति भट्ट ( Bhojpuri Actress Pragati Bhatt ) अब भोजपुरी सिनेमा के रूपहले परदे पर अपनी अदा का जादू चलाने वाली हैं। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा ( Bhojpuri Film Liiti Chokha ) के लिए प्रगति भट्ट को अनुबंधित किया गया है।

इस फिल्म के जरिये उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव के साथ लांच किया जा रहा है। यह उनकी पहली फिल्म है। इसके पहले उन्होंने बतौर मॉडल मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं। अब बतौर अभिनेत्री भी दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। खेसारीलाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी इंटरटेनिंग होगी।

Bhojpuri Actress Pragati Bhatt

Bhojpuri Actress Pragati Bhatt

फिल्‍म लिट्टी चोखा की शूटिंग इसी महीने सितंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय व पर्यटन स्थलों की जायेगी। बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती इस फिल्‍म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म सह निर्मात्री अनिता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं।

Bhojpuri Actress Pragati Bhatt

Bhojpuri Actress Pragati Bhatt

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी की मूल निवासी प्रगति भट्ट दिल्ली में रहकर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाया है। मगर भोजपुरी भाषी होने के नाते उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में कॅरियर बनाने के लिए भोजपुरी सिनेमा को चुना। चूंकि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले खेसारीलाल यादव उनके फेवरिट हीरो हैं, इसीलिए जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने झट हाँ कह दी। प्रगति का कहना है कि यह फिल्म साईन करने का एक वजह यह भी है कि इस फिल्म का विषय लिट्टी चोखा होना। लिट्टी चोखा हमारे भोजपुरी समाज से जुड़ा हुआ एक शब्द ही नहीं बल्कि भोजपुरी संस्कृति को भी दर्शाता है। बिहार में आकर लिट्टी चोखा नहीं खाया तो क्या खाया।

Bhojpuri Actress Pragati Bhatt

Bhojpuri Actress Pragati Bhatt

ऐसी ही है यह फिल्म भी, जिसे हर कोई पसंद करेगा। यह फिल्म दर्शकों में संदेश का संचार भी करेगी। प्रगति भट्ट यह भी कहती हैं कि लिट्टी चोखा मेरी फर्स्ट फिल्म है। इस फिल्म को लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। इतने बड़े फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा जी की फिल्म में निर्देशक पराग पाटिल जी के निर्देशन में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आगे वे कहती हैं कि खेसारीलाल यादव जी मेरे फेवरिट स्टार हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत ही खुशी की बात है, उनके साथ मेरी केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।

गौरतलब है कि फिल्म लिट्टी चोखा के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा। इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फिल्म में मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, श्रुति राव, प्रीति सिंह, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडेय, प्रकाश जैस जैसे बड़े एक्टर भी होंगे।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *