मधुर गायिकी से खास पहचान बना चुकी लोकप्रिय Singer प्रियंका सिंह को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर


January 31, 2020

भोजपुरी सिने जगत में अपनी मधुर गायिकी से खास पहचान बना चुकी लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वृहद पैमाने पर आयोजित स्थापना दिवस पर सम्मान स्वरुप स्मृति चिन्ह उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष सेलार के हाथों दिया गया।

Bhojpuriyanews.com

Popular singer Priyanka Singh honored by giving mementos on the occasion of Uttar Pradesh Foundation Day

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अभियान के तत्वाधान में संस्‍था के संस्थापक अमरजीत मिश्रा द्वारा 24 जनवरी, 2020 को मुंबई में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में लोकगायन के क्षेत्र में अपना सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रियंका सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर प्रियंका ने अभियान संस्था के संस्थापक अमरजीत मिश्रा एवं संस्था से जुड़े सभी लोगों को हृदय से धन्यवाद दिया।

Samsung का सबसे सस्ता फ़ोन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Bhojpuriyanews.com

Popular singer Priyanka Singh honored by giving mementos on the occasion of Uttar Pradesh Foundation Day

इस अवसर प्रियंका ने अपनी मधुर गायन शैली में एक से बढ़कर भोजपुरी गीत गाकर सभी मन मोह लिया। उन्होंने अब तक सैकड़ों भोजपुरी फिल्मों में कई सुपरहिट गीत गाकर अपनी खास पहचान बना ली है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *