Priyanka Singh – नीलम गिरी का होली गीत “पूरब टोला के होली” को मिल रहा है अच्छा Response, घर की महिलाएं भी कर रही हैं पसंद


February 19, 2021

WWR Bhojpuri प्रस्तुत होली गीत “Purab Tola Ke Holi” गांव-गांव में बड़े मन से सुना और देखा जा रहा है। इस गाने को घर की औरते काफी पसंद कर रही हैं। यह होली गीत सुनते ही लोगों ने कहा कि यह पहला ऐसा होलीगाना है, जिसे घर की महिलायें भी सुन व देख रही हैं। लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह के मधुर स्वर में गाया हुआ होली गीत के वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी नजर आ रही हैं। होली के रंगों में डूबा इस गीत को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पूरब टोला के होली” का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के युट्युब चैनल पर रिलीज होते ही काफी प्रशिद्ध हो रहा है। इसका वीडियो बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Worldwide Records Bhojpuri (@worldwiderecordsbhojpuri)

इस होली गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है इसका संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग के निर्माता विनीत शाह हैं। इस शानदार वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। इसके कोरियोग्राफर राहुल, ऋतिक आरा हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं।

गायिका प्रियंका सिंह का गाया हुआ होली गीत “पूरब टोला के होली” का वीडियो नीलम गिरी पर बखूबी फिल्माया गया है जो दर्शको के लिए एक बहुत ही शानदार तोहफा है। होली का रंग अब सब पर चढ़ने लगा है ऐसे में आप भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के युट्यूब चैनल पर जाकर नीलम गिरी की कातिलाना अदाएं देख सकते हैं। यह 2021 का होली का बड़ा धमाका है। ( Ram Chandra Yadav PRO )

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *