पवन सिंह ने बनाया 6 दिन में 23 मिलियन का बड़ा Record , साथ में Neelam Giri का दिख रहा है जलवा


February 18, 2021

भोजपुरी सिनेमा जगत के पावर स्टार पवन सिंह ने अपना पावर और जलवा आखिर में सबको दिखा ही दिया। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के  चैनल पर रिलीज उनके पहले होली गीत ”Lahangwa Las Las Karta” ने महज 6 दिन में 23 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया है। पवन सिंह के इस  वीडियो सांग को 305K लाइक मिले हैं जबकि 191K कमेंट्स आए हैं। इतना प्यार दुलार देने के लिए पवन सिंह ने अपने फैंस और भोजपुरिया दर्शकों काधन्यवाद अदा किया है जबकि रत्नाकर कुमार ने भी दर्शकों को दिल से धन्यवाद दिए है और कहा है कि यह एक नया चमत्कार है जो कंपनी ने तय किया है और यह पवन सिंह के पावर का करिश्मा हुआ है।

बताया जा रहा है कि पवन सिंह ने फेसबुक पर लाइव आने का भी एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनसे लाइव जुड़ने वालों की संख्या 20 हजार से ज़्यादा रही जो अपने आप में बड़ा अचिवमेंट है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से इस होली सांग के रिलीज होने के मात्र एक दिन में 10 मिलियन व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड बनाकर पवन सिंह ने तहलका मचा दिया है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी के पॉवर स्टार और गायकी के बेताज बादशाह पवन सिंह का 2021 का पहला होली गीत ‘लहँगवा लस-लस करता’ को पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।  इस विडियो सांग में पवन सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह के साथ नीलम गिरी कयामत ढा रही है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *