बारिश का मौसम और पवन सिंह का नया सांग टीज़र रिलीस


July 30, 2021

पायल देव के गाने ‘बारिश बन जाना’ को पवन सिंह देंगे भोजपुरी रंग। भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और बॉलीवुड फेमस सिंगर पायल देव का नया भोजपुरी सांग ‘बारिश बन जाना’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। पवन सिंह ने गाने की रिलीज डेट 29 जुलाई सुबह 11 बजे रिलीस होगी।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने आय दिन नए-नए भोजपुरी गानों से भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा देते हैं। उनके गाने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक नही सीमित है बल्कि उनके गाने पूरी दुनिया में भी फेमस होते हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दबंग एक्टर और सिंगर हैं इसी कारण से उनके लाखों चाहने वाले है। अब पवन सिंह ने अपने फैंस को इस नए गाने से एक ऐसी खुशखबरी दी है जिसे सुनकर भोजपुरिया फैंस ही नहीं, बॉलीवुड लवर्स भी बहुत खुश हो जाएंगे।

पावर स्टार पवन सिंह ने कल अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से ये जानकारी दी है कि वो फेमस बॉलीवुड सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’  का भोजपुरी वर्जन रिलीस करने वाले है। पवन जी ने आपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा- “प्यार की बारिश लेकर फिर से आ रहा है अब भोजपुरी में….” पवन सिंह ने साथ ही में ये जानकारी भी दी कि उनका यह गाना 29 जुलाई को सुबह 11 बजे वीवाईआरएल ओरिजनल्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

इस गाने का टीजर आज रिलीज हो गया। इस सांग में पवन सिंह के साथ ओरिजनल गाने की सिंगर पायल देव ने भी अपनी आवाज दी है। पायल देव ने भी पवन सिंह के साथ अपने इस कोलैबोरेशन की जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है।

इसी साल 3 जून को वीवाईआरएल ओरिजनल्स पर यह सुपरहिट सांग बारिश बन जाना रिलीज हुआ था। इस रोमांटिक गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गया था। इसकी म्यूजिक कंपोजर भी पायल देव थी और इस गाने के लेखक कुणाल वर्मा थे। इस सुपरहिट गाने में फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान और एक्टर शहीर शेख थे। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री बहुत जोरदार लग रही थी। 

इस फेमस गाने को एक महीने में 23 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह की बात करें तो सावन के पहले सोमवार के दिन  उनका भोजपुरी बोलबम गीत ‘गउरा रूसा जनि’ रिलीज हुआ था जिसे उनके फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। ‘गउरा रसा जानी’ को पवन और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है जबकि इसे आशुतोष तिवारी ने लिखा है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *