भाग खेसारी भाग को बना रहे है उमाशंकर प्रसाद


July 28, 2019
फिल्म निर्माता उमाशंकर प्रसाद जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का निर्माण भव्य पैमाने पर कर रहे हैं। यह फिल्म उनकी बड़ी सोच की उपज है। उनका उद्देश्य है भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा छवि में परिवर्तन लाना, जिससे भोजपुरी सिनेमा का नया स्वरुप बन सके। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के शानदार अभिनय से सजी यह फ़िल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें संदेश भी देगी। फिल्म भाग खेसारी भाग  स्पोर्ट्स पर आधारित है, जोकि संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा की सुपरहिट जोड़ी लंबे अर्से बाद एक बार फिर नज़र आयेंगी। यह फिल्म एक यूनिक स्टोरी पर आधारित है जोकि एकदम फ्रेश और नवीन है, जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे।
उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता उमाशंकर प्रसाद एक सफल व्यवसायी हैं। उन्हें भोजपुरी माटी और भोजपुरी सिनेमा से बहुत गहरा लगाव है, यही वजह है कि वे फिल्म भाग खेसारी भाग का निर्माण कर रहे हैं ताकि भोजपुरी फिल्मों के प्रति गलत धारणा रखने वालों की सोच बदल सके। खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा स्टारर फिल्म भाग खेसारी भाग तो सिर्फ एक शुरुआत है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन असिस्टेंट राजन पांडेय हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *