भोजपुरी एलबम्स में चांदनी सिंह का जलवा


August 8, 2018

भोजपुरी सिने उद्योग में इन दिनों चांदनी सिंह के सितारे बुंदियों पर हैं, तभी तो वे जिस प्रोजेक्‍ट में इंट्री करती हैं। वह सुपर डूपर हिट हो जाता है। यही वजह है कि सावन के महीने में पवन सिंह के साथ सुपर स्‍टार पवन सिंह के साथ आई चांदनी की नई अलबम ‘गौरा  तनि हंसि दा न’ को महज एक ही दिन में 20 लाख बार देखा गया। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चांदनी की लो‍कप्रियता भोजपुरिया सिने प्रेमियों के बीच कितनी है। बता दें कि इस अलबम में भोजपुरी  सुपरस्टार पवन सिंह भगवान शंकर के रुप में आकर गौरा के रुप में चांदनी सिंह को मनाने का प्रयास करते नजर आरहे हैं। इस अलबम को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। वे कहती हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना उनका ड्रीम था, जो सावन महीने में अब जाकर पूरा हुआ है। इस अलबम की शूटिंग मुंबई के मड आईलेंड में की गयी,  जिसे देवेन्द्र तिवारी ने निर्देशित किया है।

इसके अलावा चांदनी एक बार फिर से सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ ‘डोली में गोली मार देव’ अलगम के सिक्‍वल डोली में गोली मारदेव – 2 में नजर आने वाली हैं। इसी गाने से दो साल पहले चांदनी सिंह‍ भोजपुरी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड में सनसनी बन गईं थी और अब इसके सिक्‍वल में फिर से खेसारीलाल यादव के साथ धमाल मचाने वाली है। इसका निर्माण खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के तहत किया गया है। इसमें कोरियोग्राफर महेश आचार्य ने की है। इससे पहले चांदनी सिंह और खेसारीलाल यादव के साथ ‘पलंग करे चोएं चोएं’ और ‘मिलते मरद हमको भूल गइले’ से तहलका मचा दिया था। तब इस गाने को आदि शक्ति इंटरटेंमेंट के चैनल पर खूब देखा गया था। चांदनी सिंह के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वह यू ट्यूब की सनसनी हैं और सभी सितारों के साथ वे इन दिनों काम कर रहीं हैं। उनकी जल्द ही एक फिल्म बद्रीनाथ भी रिलीज होने वाली है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *