समर सिंह ने हासिल किया नया स्टारडम , बीस मिलियन बोलबम रिकॉर्ड


July 29, 2019

सावन के मनभावन महीना में कांवरिया बम व संगीत प्रेमियों के लिए समर सिंह ने भी बहुत से हिट गीत गाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जी हाँ, भोजपुरी सिने संगीत जगत में लोकप्रिय गायक व नायक समर सिंह ने अपनी मधुर गायन शैली के दम पर एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने में कामयाब हो गये हैं। आज की तारीख में उन्होंने सुपरहिट गीत गाने वाले गायक की श्रेणी में मुकम्मल स्थान कायम कर स्टारडम हासिल कर लिया है। बोलबम के साड़ी चाही सबका से बेटर सईंया बेच द थ्रेसर गीत को बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। यूट्यूब पर इस गीत ने अब तक कुल मिलाकर 20 मिलीयन से ज्यादा व्यूज पार कर लिया है, जो वाकई अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। समर सिंह ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और कड़े संघर्ष के बदौलत आज जो मुकाम हासिल कर कामयाबी का परचम लहराया है, उसके लिए लोग समर सिंह के कायल हो गये हैं। समर सिंह के गाये हुए कांवर गीत को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इतनी बड़ी सफलता मिलना समर सिंह के लिए बहुत बड़ी ख़ुशी की बात है।  इस सफलता के लिए समर सिंह ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Samar Singh Bhojpuri Singer

Samar Singh Bhojpuri Singer

उल्लेखनीय है कि बोलबम के साड़ी चाही सबका से बेटर सईंया बेच द थ्रेसर गीत के वीडियो का बहुत ही खूबसूरती के साथ फिल्मांकन किया गया है, जिसका निर्देशन किया है निर्देशक सुनील बाबा ने। वीडियो कलाकार समर सिंह और काजल राय हैं। इस गीत को मधुर स्वर दिया है समर सिंह ने और सुर में सुर मिलाया है कविता यादव ने। गीतकार अलोक यादव के लिखे गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार ऑन पार्टी, एडीआर आनंद ने। परिकल्पना संदीप राज का है, डिजिटल विक्की यादव व हैप्पी सिंह हैं। प्रबंधक अफजल शाह हैं।
गौरतलब है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रस्तुत समर सिंह की बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म विनाशक शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। उनकी हीरोइन हॉट केक अंजना सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक मिठाईलाल यादव हैं। फिल्म की निर्मात्री श्वेता सिंह हैं। लेखक प्यारेलाल यादव कवि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *