माता-पिता और भाइयो के साथ सादगी से मनाया कल्लू ने अपना जन्मदिन


July 29, 2019
करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने अपना जन्मदिन माता-पिता का आशीर्वाद लेकर सादगी से मनाया। उन्होंने सुबह की शुरुआत वाराणसी, उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर पर माँ-बाप के चरण स्पर्श करके किया। उसके बाद कल्लू ने अपने माता-पिता तथा पूरे परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में माथा टेककर पूजा अर्चना की, साथ ही संकट मोचन मंदिर में भी जाकर के पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस शुभ दिवस पर अरविन्द अकेला कल्लू को दिन रात हार्दिक बधाई एवं शुभकामना मिलती रही। उन्हें फोन पर, सोशल साईट्स फेसबुक, इंस्ग्राटाम, व्हाट्सप्प पर कॉल व मैसेज के जरिये जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देने वाले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धी, मित्र, फैंस का दिन-रात तांता लगा रहा। अरविन्द अकेला कल्लू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया।

Arvind Akela Kallu 2019 Birthday Celebration

Arvind Akela Kallu 2019 Birthday Celebration

गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू मात्र 9 साल की उम्र से ही स्टेज पर गीत गाने लगे थे।  बक्सर, बिहार के अहिरौली गाँव के मूल निवासी कल्लू को अपने माता-पिता किरण देवी और चुनमुन चौबे से करियर बनाने में बहुत सहयोग मिला। उनके पिता जी रंगकर्मी रहे हैं, उनका कड़ा संघर्ष और कल्लू की लगन व कड़ी मेहनत ने कामयाबी भरा स्टारडम का सफर तय किया है, जोकि अनवरत जारी है।

Arvind Akela Kallu 2019 Birthday Celebration

Arvind Akela Kallu 2019 Birthday Celebration

 उन्होंने सुपरस्टार यंग्रीयंगमैन पवन सिंह के साथ पहली भोजपुरी फिल्म गठबंधन प्यार के में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। कल्लू ने सन 2015 में निर्देशक अरविन्द चौबे के निर्देशन में बतौर नायक पहली फिल्म दिल भईल दीवाना किया था। उन्होंने लगभग पैतीस भोजपुरी फिल्में कर ली है। इन दिनों उनकी रिलीज हुई तीन भोजपुरी फिल्में दिलवर, पत्थर के सनम, राज तिलक उत्तर प्रदेश व बिहार में सफलता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने अभी हाल ही में पराग पाटिल के निर्देशन में रमेश पांडेय द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म कलाकार की शूटिंग की है। इन दिनों उनके गाये हुए कांवर गीतों की काफी धूम है, जिसे खूब सुना व देखा जा रहा है। 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *