भोजपुरी Film के Super Star खेसारी लाल यादव अब ‘बाप जी’ के रूप में दिखेंगे


December 12, 2020

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब ‘बाप जी’ के रूप में दिखेंगे। जी हाँ, दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है ‘बाप जी’ जिसका फर्स्ट लुक वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने लांच किया है। इसका ऑफिसियल ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता गोविंदा जी हैं जबकि फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरविन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा,  गीतकार प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस डायरेक्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

Bhojpuri Movie Baap Ji Photo

Bhojpuri Movie Baap Ji Photo

फिल्म के फर्स्ट लुक अर्थात इसके पोस्टर में खेसारी लाल यादव, नायिका ऋतू सिंह को अपनी बांहों में लिए हुए एक अलग किस्म के पोज़ में हैं। इसमें खेसारी का एक अलग ही अवतार नजर आ रहा है। बेहतरीन बूट और आँखों में स्टाइलिश चश्मा साथ ही अलग ही हेयर स्टाइल खेसारी लाल यादव वास्तव में काफी अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। इस फिल्म में मनोज टाइगर का भी बेहद अहम रोल हैं, क्योंकि फिल्म के फर्स्ट लुक में मनोज टाइगर अपने कंधे पर एक बच्चे को बैठाए हुए दिख रहे हैं। उनका भी इस फिल्म में एक अलग ही अवतार दिखाई देगा।

Bhojpuri Movie Baap Ji Photo

Bhojpuri Movie Baap Ji Photo

इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, काजल रघवानी, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा शामिल हैं। फिल्म के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा जी) हैं।  उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी इस समय भोजपुरी गीत संगीत को प्रोमोट करने के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुका है। इस संगीत कम्पनी के द्वारा ढेर सारी सुपर हिट फिल्मो का म्युज़िक रिलीज हो रहा है। उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म ‘बाप जी” के गाने और फिल्म खूब पसंद आएगी।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *