History Maker अजय सिन्हा की भोजपुरी फ़िल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ का मजेदार Teaser Out


October 14, 2019

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई अजय सिन्हा की भोजपूरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला‘ के सिक्वल ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2′ का टीजर आउट हो गया है। इसमें एक बार फिर से फ़िल्म की लीड कास्ट अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश की केमेस्ट्री लोगों का ध्यान फ़िल्म की ओर खिंचती नज़र आ रही है। फ़िल्म हालांकि छठ पूजा के बाद सिनेमाघरों में आएगीमगर उससे पहले फ़िल्म के मोशन पोस्टर के बाद आउट हुआ टीजर कमाल का है। 

ससुरा बड़ा पैसा वाला 2′ के टीजर में की शुरुआत रोमांटिक गाने से होती हैजो तकरार में बदल जाती है और फिर खत्म पारिवारिक रिश्तों के मायाजाल में बंदूक से निकली एक गोली के साथ खत्म होता। टीजर में एक्शन के अक्श भी नज़र आये हैं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि फ़िल्म में मनोरंजन का हर पहलू दर्शकों को देखने को मिलेगा। पिछली फिल्म  ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला‘ ने भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा ही बदल दी थीजिसमें मनोज तिवारी मृदुल और रानी चटर्जी जैसे कलाकार नज़र आये थे। इस बार उनकी जगह अथर्व और नेहा पर अजय सिन्हा ने भरोसा जताया हैजो अब तक उनकी उम्मीदों पर खड़े उतरते नज़र आये हैं। जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर भी आने वाला हैजिस पर सबकी नजर होगी।

Bhojpuri Film Sasura Bada Paisawala

Bhojpuri Film Sasura Bada Paisawala

साईं इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ में अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश के साथ संतोष श्रीवास्तवशिवम सिंहदिवाकर श्रीवास्तव व प्रशांत रागिनी आदि प्रमुख भूमिका में है। उल्लेखनीय है कि फिल्म के निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा कथा पटकथा संवाद लीला सिन्हा और अजय सिन्हा ने लिखा है गीत और संगीत विनय बिहारी का है। छायांकन मनीष के व्यासमारधाड़ प्रदीप खड़कानृत्य अशोक सागर का है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। फिल्‍म का लेकर अजय सिन्‍हा ने कहा कि मेरे लिए सिनेमा पूजा है और दर्शक मेरे भगवान हैं। यही वजह है कि मैंने एक बार फिर से प्रयोग करते हुए ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ बनाया है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *