छठ पूजा पर Bhojpuriya दर्शकों को उपहार होगा Film ‘भाग खेसारी भाग


October 27, 2019

जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर तले बनकर तैयार भोजपुरी फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी। यह फिल्‍म हमारी ओर से भोजपुरिया दर्शकों के लिए छठ पूजा के पावन मौके पर उपहार होगा। इसलिए हम भोजपुरी के तमाम दर्शकों से अपील करते हैं कि वे अपने चेहते सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ को जरूर पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर देखें। यह स्‍पोर्ट्स ड्रामा है, लेकन इसमें भोजपुरिया संस्‍कार और परिवार का सामंजस्‍य है।

Bhojpuri Film Bhag Khesari Bhag Khesari Lal Yadav Relies on chhath puja

Bhojpuri Film Bhag Khesari Bhag Khesari Lal Yadav Relies on chhath puja

ये कहना है फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’  के निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने दी। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म भोजपुरी सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए बनाई गई है। यूनिक कथावस्तु पर बनी यह फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इस फिल्म का नया विषय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। फ़िल्म को लेकर निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने बताया कि बदलाव कोई नया आदमी ही करता है। फ़िल्म ‘भाग खेसारी भाग’ का निर्माण हमारी एक कोशिश थी, जो छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी।

Ready To Relies Bhojpuri Film Khesari Lal Yadav Bhag Kesari Bhag With Smrity Sinha

Ready To Relies Bhojpuri Film Khesari Lal Yadav Bhag Kesari Bhag With Smrity Sinha

उल्लेखनीय है कि फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *