राज यादव काजल यादव के साथ बंधन जनम जनम के लिए


November 29, 2019

खास अभिनय शैली से सिनेप्रेमियों के दिलों में मुकम्मल स्थान बना चुके राज यादव इन दिनों भोजपुरी फिल्म बंधन जनम जनम के की शूटिंग में व्यस्त हैं। गीता क्रिएशन बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों झारखंड के रांची में विभिन्न रमणीय स्थानों पर बड़े जोर शोर से की जा रही है। फिल्म के निर्देशक प्रभात ओझा हैं। छायांकन बंशीधर चौधरी कर रहे हैं। मुख्य भूमिका में राज यादव और काजल यादव हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का फुल एंटरटेनिंग करने वाली है। राज यादव के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है, जोकि एक यूनिक सिनेमा में काफी पावरफुल रोल में वे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर राज यादव काफी उत्साहित हैं। राज यादव ने बतौर सिंगर और एक्टर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बनाई है। उनका जो भी गाना रिलीज होता है, वह काफी पॉपुलर हो जाता है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *