प्रमोद प्रेमी और काजल की जमाई राजा को मिला भरपूर प्यार


July 25, 2019
हाल ही में मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज की गई भोजपुरी फिल्म ( Bhojpuri Film ) जमाई राजा ( Jamail Raja ) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। केंद्रीय भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव ( Pramod Premi yadav ) और काजल यादव के शानदार अभिनय को खूब सराहा गया है। यूथस्टार व लोकप्रिय गायक प्रमोद प्रेमी यादव जमाई राजा बनकर अपने फैन्स और चाहने वालों के बीच खूब धमाल मचाये हैं। फिल्म नायिका काजल यादव ने कमाल का अभिनय करके दर्शकों का मन मोह लिया है। फिल्म के सभी गीत बेहद दर्शनीय लगते हैं। दर्शक इस फिल्म की कहानी और गाने के फिल्मांकन का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक अरुण तिवारी ने पूरे परिवार के साथ देखने लायक साफ सुथरी, पारिवारिक फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के बदलाव लाने की पहल में सार्थक प्रयास किया है।
श्री गणेशा प्रोडक्शन्स व धर्मराज शुक्ला प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ( Bhojpuri Film ) जमाई राजा ( Jamail Raja ) के निर्माता निर्देशक अरुण तिवारी हैं, जो अब निर्माता से निर्देशक भी बन गये हैं। सहनिर्माता आशुतोष शुक्ला, संगीता राय हैं। फिल्म के लेखक राजेश पांडेय हैं। संगीतकार छोटेबाबा हैं। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल हैं। मुख्य भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव, काजल यादव, संजय पांडेय, हसीन खान, कुणाल तिवारी, राम तिवारी, संगीता तिवारी, विनोद मिश्रा, अनीता सहगल वसुंधरा, जे नीलम वशिष्ठ, रजनीश पाठक आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *