छोटे बड़े करेक्टर मे भी जान भूक देते है भोजपुरी Villon देव सिंह


November 29, 2019
भोजपुरी सिने जगत का एक ऐसा अभिनेता जिनका स्वरूप पानी की तरह है, जिस भी बर्तन रख दो वही आकार ले लेता है। जी हां हम बात कर रहे हैं सशक्त अभिनेता देव सिंह की, जो नकारात्मक व सकारात्मक भूमिका में एकदम फिट बैठते हैं और अपने किरदार में जान फूंक देते हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म प्रतिबंध, नाम बदनाम, जुग जुग जिया हो ललनवा और हिंदी फिल्म किरकेट में पॉजिटिव रोल की तारीफ भी हुई है। निर्देशक अशोक अत्री ने बताया कि देव सिंह बॉलीवुड के विनोद खन्ना जैसे हैं, उन्हें जिस किरदार में ढाल दो ढल जाते हैं। प्रतिबंध में कमाल का काम किया है, आगे भी उनको लेके आश्वस्त हूं कि उनसे कुछ भी कराया जा सकता है। बेलु की फिल्म  नाम बदनाम में भी देव कॉमेडी के साथ साथ इमोशन और एक्शन का तड़का करते नजर आएंगे। निर्देशक विष्णुशंकर बेलु के अनुसार देव बहुत अच्छे एक्टर हैं। वे कैरेक्टर पे मेहनत करते है, कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं या यूं कहें तो देव डीपली सोचते हैं। उसी तरह देव सिंह फिल्म जुग जुग जिया हो ललनवा में गाना गाते हुए भी नजर आएंगे।  सेट पर सब लोग चकित थे उनकी मेहनत देखकर निर्देशक राकेश सिन्हा ने कहा कि देव से जब मिला था तो उनको देखकर लगा कि हमेशा नया करना चाहते हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देव के साथ काफी फिल्में की है, लेकिन उनके अंदर नये किरदार को निभाने की जो ललक देखी किसी में नहीं दिखता। ईपी अखिलेश राय का कहना है कि देव हमारे हीरो हैं, हम उन्हें विलेन नहीं मानते। वे एक सहयोगी कलाकार हैं। सिनेस्टार शुभम तिवारी ने कहा कि देव भाई का तब से फैन हूँ, जब मैं उनको बंधन में हीरोइन के बाप के किरदार में एक्ट करते देखा था। तभी देव की मेहनत देख रहा हूँ। इस मुकाम पे देख के खुशी होती है। उनको कुछ बोला जाये तो सुनते भी अच्छा है। इसीलिए हम सबने मिलकर फैसला किया कि गाना देव भाई से करवाएंगे और उन्होंने बहुत अच्छा किया। हिन्दी किरकेट में तो उनकी काफी चर्चा हुई है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *