भोजपुरी Actor जय सिंह का नया अवतार दिखेगा भोजपुरी Film नरसिम्हा में


November 29, 2019
हरफनमौला अभिनेता जय सिंह फुल टू एक्शन भोजपुरी फिल्म नरसिम्हा में बतौर खलनायक नये अवतार में दिखने वाले हैं। वे अपने किरदार से दर्शकों का खूब इंटरटेनिंग करने वाले हैं। लायलटेक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत और ब्यूटी क्वीन रूपा सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से रुपहले परदे पर जलवा बिखेरने वाले हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न खूबसूरत व पर्यटक स्थलों पर की गई है। फ़िल्म नरसिम्हा का निर्देशन सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एक्शन निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने किया है। फ़िल्म के निर्माता एम ए खान व रमेश यादव हैं। इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य संजय कोर्वे, महेश आचार्य, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। सह निर्देशक इमरान अली हैं। प्रोडक्शन अरशद शेख पप्पू, आलम खान का है। इस फिल्म के अलावा जय सिंह ने और भी कई फिल्मों की शूटिंग पूरी की है, इतना ही वे एक के बाद एक लगातार कई फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *