Bhojpuri Actor प्रेम सिंह व्यस्त Actress गुंजन पंत संग हमरे मरद के मेहरारू की Shooting में Busy


January 30, 2020

राऊडी हीरो प्रेम सिंह अपने अभिनय का जौहर बैक टू बैक कई फिल्मों की शूटिंग करने के साथ-साथ अब वे एक और नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। निर्माणाधीन फिल्म हमरे मरद के मेहरारू की शूटिंग वे सिनेतारिका गुंजन पंत के साथ कर रहे हैं। श्री सदगुरु एंटेरटेनमेंट हाउस एवं रीगल फिल्म एंड म्यूजिक के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म में प्रेम सिंह पहली बार सिनेतारिका गुंजन पंत के साथ रुपहले परदे पर नजर आने वाले हैं।

Bhojpuri Actor Prem Singh Busy Actress Gunjan Pant with Humre Marad Ke Meherrau Shooting in Busy

Bhojpuri Actor Prem Singh Busy Actress Gunjan Pant with Humre Marad Ke Meherrau Shooting in Busy

हैंडसम लुक व हरे रंग का कुर्ता पहने प्रेम सिंह और ब्यूटी लुक व पिंक साड़ी में गुंजन पंत एक साथ फोटो में नजर आ रहे हैं, यह फोटो काफी वायरल हो रही है। उनकी रोमांटिक जोड़ी काफी सुन्दर लग रही है। इस फिल्म में विमल पांडेय अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के महराजगंज में विधिवत मुहूर्त करके शुरू की गई है। यह फिल्म लीक से अलग हटकर संपूर्ण पारिवारिक एवं मनोरंजक फिल्म है, जिसमें प्रेम सिंह काफी चैलेंजिंग भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता अरूण कुमार दूबे हैं।

Bhojpuri Actor Prem Singh Busy Actress Gunjan Pant with Humre Marad Ke Meherrau Shooting in Busy

Bhojpuri Actor Prem Singh Busy Actress Gunjan Pant with Humre Marad Ke Meherrau Shooting in Busy

फिल्‍म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक राम जे पटेल संभाल रहे हैं। लेखक शमशेर सेन हैं। संगीतकार सावन कुमार, छायांकन सम्राट सिंह, नृत्य अशोक दादा हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, गुंजन पंत, विमल पांडेय, पल्लवी, चन्द्रमुखी, विनोद मिश्रा, जेपी सिंह, दीपक सिन्हा, साहेब लालधारी, सुनील दत्त पण्डेय आदि हैं। गौरतलब है कि अपनी पहली ही भोजपुरी फिल्म पंगेबाज से काफी सुर्ख़ियों में हैं। उनकी आने वाली फिल्में पंगेबाज, आरजू, सलामी आदि हैं। निर्देशक राम जे पटेल निर्देशित फिल्म पंगेबाज आगामी 14 फरवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाने वाली है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *