आम्रपाली दुबे का नया गाना पिया मेरा कुछ नहीं किया


May 14, 2019

भोजपुरी फ़िल्म ( Bhojpuri Film ) इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की ( Amrapali Dubey ) बात ही निराली है, तभी तो उनका हर गाना मानो वायरल होने के लिए ही बनता है। प्रियंका सिंह की आवाज में रिकॉर्ड इस गाने को महज एक दिन में 3 मिलियन से अधिक व्यूज यानी 3427734 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को रामदेवन ने कोरियोग्राफ़ किया है। एक बार फिर से उनका एक गाना ‘पिया मेरा’ यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आम्रपाली के साथ आदित्य मोहन दुबे नज़र आये हैं। यह गाना निर्देशक ब्रजभूषण की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ‘काजल’ का है। हालांकि, इस फ़िल्म में आम्रपाली का गेस्ट एपियरेंस ही हैं। लेकिन आम्रपाली के साथ आदित्य मोहन दुबे का यह गाना खूब वायरल हो रहा है।

गाना लिंक :

amrapali-dubey-new-song-priya-mera-kuch-nahi-kiya

amrapali-dubey-new-song-priya-mera-kuch-nahi-kiya

https://youtu.be/9pgw0dQSQ

फ़िल्म ‘काजल’ के इस गाने को मिल रहे रेस्पॉन्स से आदित्य मोहन काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि आम्रपाली दुबे के साथ काम करना मेरे लिए यादगार लम्हा बन गया। मैंने नहीं सोचा था कि इस गाने में हमारी केमेस्ट्री इतनी अच्छी होगी। लेकिन रामदेवन और ब्रजभूषण के निर्देशन में हमने वो किया, जो मैंने कभी सोचा नहीं था। आम्रपाली दुबे के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए खास रहा।

वैसे आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ( और आदित्य मोहन स्टारर इस गाने के संगीतकार और गीतकार एस कुमार हैं। कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। गाना द डिजिटल सिनेमा के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। वहीं, फ़िल्म ‘काजल’ में आदित्य मोहन के साथ काजल यादव मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म में अयाज खान, पुष्‍पा शुक्‍ला, शम्‍स आगाज, उदय श्रीवास्‍तव, दिलीप सिन्‍हा  भी मुख्‍य भूमिका में हैं और आम्रपाली दुबे के अलावा भोजपुरी सनसनी काजल राघवानी भी ठुमके लगाती नजर आयी हैं। निर्माता अदील अहमद हैं और स‍ह निर्माता अब्‍दुल्‍ला अहमद हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला, डीओपी त्रिलोकी चौधरी, रंजू सिन्हा फणीन्द्र राव व संतोष उत्पाती हैं और इ पी शम्‍स का है। संकलन गोविंद दुबे ने किया है।

अब दर्शक न सिर्फ इस गाने को पसंद कर रहे हैं। हमारी केमेस्ट्री की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। मैं इससे सुपर एक्साइटेड हूं। अभी फ़िल्म का एक गाना आया है, बांकी गाने भी एक पर एक हैं। लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ वाले इस गाने की बात ही कुछ और है। वैसे हमारी फ़िल्म भी बेहद अच्छी बनी है, इसलिए मैं दर्शकों से कहूंगा कि वे मेरी फिल्म काजल जरूर देखें।

Related posts

1 thought on “आम्रपाली दुबे का नया गाना पिया मेरा कुछ नहीं किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *