अंकुश राजा का Block Buster लाखों हैं दीवाने ने 200 मिलियन का महा रिकॉर्ड बना दिया है


September 25, 2020

संगीत की दुनियां में करोड़ो दिलों पर राज कर रहे सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा ( Ankush Raja ) की गायकी के दीवानों की काफी लंबी तादाद है। उनके गाये हुए गाने लाखों-करोड़ों में व्यूज यूट्यूब पर पार कर जाते हैं। इसी क्रम में अभी हाल ही में अंकुश राजा का ब्लॉक बस्टर सांग लाखों हैं दीवाने ( Lakho Hai Deewane ) ने 200 मिलियन व्यूज पार कर यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है।

Ankush Raja

Ankush Raja

यह गीत सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल होकर काफी हिट हो चुका है। इस गीत को अंकुश राजा ( Ankush Raja ) ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जिसे संगीतप्रेमियों ने सहर्ष स्वीकार कर उसे बंपर हिट गीत बना दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। जिसे अंकुश राजा के यूट्यूब चैनल अंकुश राजा ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गीत आज हर उम्र के श्रोताओं के लबों पर अपने स्थान बना लिया है। इस गीत को गर्दा सियाडीह ने लिखा है,

जबकि संगीत आशीष वर्मा का है। वहीं वीडियो डायरेक्टर शिवम अधिकारी हैं। जिन्होंने बेहतरीन तरीके से इस गीत को स्क्रीन पर उतारने का काम किया है। बता दें कि अंकुश राजा के गाये हुए गाने जब भी रिलीज होता है तो वह काफी पसंद किया जाता है। इसीलिए वे कर्णप्रिय गीतों को श्रोताओं के मनोरंजन के लिए आते हैं। 200 मिलियन व्यूज मिलने पर अंकुश राजा ने अपने सभी श्रोताओं, फैंस और चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *