भोजपुरी के रॉकस्टार गायक ऍम के सिंह का शानदार होली गीत “पुआ के स्वाद” SRK MUSIC से रिलीज़ किया गया है। जिसे यूटयूब पर बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में ऍम के सिंह ने अपनी अलग शैली में गाया है। इसके गीत हुडी बाबा धनजी ने लिखे हैं जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं।
View this post on Instagram
इस गीत के वीडियो में ऍम के सिंह का अंदाज़ सबको खूब पसंद आ रहा है। एक रॉक स्टार वाले लुक और उसी इमेज को आगे बढ़ाते हुए ऍम के सिंह ने इस वीडियो में कमाल कर दिखाया है। ऍम के सिंह के इस धमाकेदार लोक गीत के बोल बेहद प्यारे हैं।
ऍम के सिंह के इस वीडियो सांग को डायरेक्ट किया है नीरज यादव ने जबकि कोरियोग्राफर राजा बाबू हैं। इस गाने सहयोग है ( रवि सिंह , बिहारी बाबू , गुलशन कुमार )। इसकी परिकल्पना विकास , अनीश किये हैं। इस शानदार वीडियो में ऍम के सिंह के साथ अदाकारा खुसी दिखाई दे रही हैं और स्क्रीन पर दोनो की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।