प्रियंका सिंह ने गाया पहली बार भोजपुरी Gajal रोज बढ़ जाला आसमां आगे, हो रहा है Viral


December 27, 2019

भोजपुरी सिनेमा की सबसे व्यस्त और सुरीली पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह सिर्फ फिल्मों में चटकदार गीत गाने वाली गायिका ही नहीं हैं, अपितु वे दिल को सुकून देने वाले एवं जीवन की गहराइयों में उतरने वाले गीत भी गाती हैं। यही उनका असली रूप है। वैसे तो पार्श्वगायन तो उनका प्रोफेशन है, पर उन्हें खुशी उन्हीं गानों से मिलती है जो उनकी मातृभाषा भोजपुरी की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी के जाने-माने कवि और अपनी भोजपुरी ग़ज़लों के लिए भारतीय भाषा परिषद से सम्मानित गजलकार मनोज भावुक की गजल जाईं त जाईं हम कहाँ आगे को अपने यूट्यूब चैनल प्रियंका सिंह ऑफिशियल से रिलीज किया है।

Priyanka Singh - Singing First Bhojpuri Ghazal

Priyanka Singh – Singing First Bhojpuri Ghazal

जिसके बाद पूरे देश और भोजपुरी समाज से उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं। लाइक्स और कमेंट्स की चिंता छोड़कर प्रियंका अब कंटेंट पर फोकस करने लगी हैं।

उनका मानना है कि  गानों को लाइक्स और व्यूज़ से नहीं, बल्कि बेहतरीन गीत-संगीत से आंका जाना चाहिए। निर्माता बिलीव अस इंडिया के विनीत शाह हैं। मनोज भावुक के लिखे इस भोजपुरी गजल के संगीतकार हैं विनीत शाह। भोजपुरी इंडस्ट्री के सैकड़ो सुपर हिट गीत गा चुकी प्रियंका बहुत ही जल्द ही मनोज भावुक के गजलों का एक गुलदस्ता भोजपुरी समाज में प्रस्तुत करने वाली हैं। इस गजल का एक शेर “रोज पीछा करीले हम बाकिर। रोज बढ़ जाला आसमां आगे।।”कोट करके लोग इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर काफी वायरल कर रहे हैं। इतनी बड़ी मिल रही सफलता पर प्रियंका काफी खुश हैं और वे आगे भी इस तरह के भोजपुरी माटी से जुड़े गीत, गजल गाती रहेंगी। प्रियंका सिंह की भोजपुरी गज़ल देखने व सुने के लिए यह लिंक ओपन करें

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *